देश आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस के दिन देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत गाने हमारे दिलों में जोश भर देते हैं। इस खास मौके पर हम आपको बॉलीवुड के देशभक्ति गानों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें सुनकर किसी भी भारतीय के अंदर देशभक्ति की भावना जाग जाती है।
ऐ मेरे प्यारे वतन
साल 1961 में आई फिल्म ‘काबुलीवाला’ का गाना ‘ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे बिछड़े चमन, तुझपे दिल कुरबान’ देशभक्ति की अलख जगा देते है। यह गाना अभिनेता बलराज साहनी पर फिल्माया गया था। जिसे खूब पसंद किया जाता है।
मां तुझे सलाम
देशभक्ति के गीत हमें हमारे सुनहरे अतीत, हमारी समृद्ध विरासत और हमारे पूर्वजों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाते हैं। ए आर रहमान का म्यूजिक और उनकी आवाज में तो ये गाना दिल ही जीत लेता है।
कर चले हम फिदा जान-ओ- तन साथियों
1964 में आई हकीकत फिल्म का देशभक्ति से लबरेज गीत ‘कर चले हम फिदा जान-ओ-तन साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ आज भी लोकप्रिय है। धर्मेंद्र, बलराज साहनी, संजय खान सहित अन्य कलाकारों पर फिल्माए गए इस गीत को मदन मोहन ने अपने दिलकश संगीत से सजाया था।

ऐ वतन मेरे वतन आबाद रहे तू
फिल्म ‘राजी’ के इस गाने को लोगों ने बेहद पसंद किया था। आलिया भट्ट ने इस फिल्म में शानदार अभिनय किया है। इस फिल्म की कहानी को भी काफी सराहा गया था।
चक दे इंडिया
ये गाना देश को गौरवान्वित कर देने वाले क्षणों के लिए बिल्कुल सटीक बैठता है। गाना शाहरुख की फिल्म चक दे इंडिया का है।

तेरी मिट्टी में मिल जाऊं
अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का ये गाना लोगों की जुबां पर रहता है। देशभक्ति की भावना को दर्शाता ये गाना डेडिकेशन पर बेस्ड है।
ऐ मेरे वतन के लोगों
‘ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी’ लता मंगेशकर के द्वारा गाया गया ये गीत जब भी सुनते हैं तो आंखें भर जाती है।
ये भी पढ़ें- Republic Day Parade 2022 : गणतंत्र दिवस पर शौर्य का प्रदर्शन जारी, दुनिया देख रही है भारत का दम