ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

MP Politics : मंदसौर गोलीकांड की 6वीं बरसी कल, कांग्रेस करेगी किसान सम्मेलन, कमलनाथ होंगे शामिल

भोपाल। चुनाव साल में कांग्रेस प्रदेश के किसानों को साधने में जुटी हुई है। मंदसौर गोलीकांड की 6वीं बरसी पर कल प्रदेश कांग्रेस पिपलियामंडी में किसान सम्मेलन का आयोजन करेगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सहित पार्टी के कई बड़े नेता हिस्सा लेंगे। कमलनाथ ने सोमवार को ट्वीट कर शिवराज सरकार पर निशाना साधा है।

बता दें कि 6 साल पहले 6 जून 2017 को मंदसौर की पिपलिया मंडी में किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस फायरिंग हुई, जिसमें 6 आंदोलनकारी किसानों की मौत हो गई थी।

मृतक किसानों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा कल यानी 6 जून को मंदसौर जिले की पिपलिया मंडी में किसान महासम्मेलन का आयोजन करेगी। कांग्रेस इस आयोजन के जरिए प्रदेश के किसानों को साधने की कोशिश करेगी। कांग्रेस सम्मलेन के दौरान मंदसौर गोलीकांड में मृतक किसानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। वहीं इसको लेकर जिले के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। कांग्रेस सम्मलेन के दौरान मंदसौर गोलीकांड में मृतक किसानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

कमलनाथ ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा- मध्यप्रदेश को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बदहाल किसानों का प्रदेश बना दिया है। मध्य प्रदेश के किसान की आमदनी देश के सभी बड़े प्रदेशों में बहुत नीचे पहुंच चुकी है। लाखों किसान डिफाल्टर हो चुके हैं। कांग्रेस सरकार ने किसानों का जो कर्ज माफ किया था उसे भी शिवराज सरकार ने रोक दिया है। किसान खाद, बीज से लेकर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त करने तक के लिए परेशान होता रहता है।

उन्होंने आगे लिखा- किसानों के साथ हो रहे इस अन्याय का अंत करने के लिए कल मैं मंदसौर के पिपलिया मंडी में किसान सम्मेलन को संबोधित करूंगा। 6 जून 2016 को पिपलिया मंडी में ही किसान विरोधी शिवराज सरकार ने 6 किसानों को मौत के घाट उतार दिया था। हम किसानों की बलिदान कि इसी पवित्र भूमि पर मध्य प्रदेश के किसानों को खुशहाल बनाने का संकल्प लेंगे और मध्य प्रदेश के किसानों की दशा बदलने की ओर आगे बढ़ेंगे। जय किसान,जय मध्य प्रदेश।

2017 में हुआ था मंदसौर में गोलीकांड

बता दें कि 6 साल पहले 2017 में मंदसौर की पिपलिया मंडी में प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस के बीच जब आमना-सामना हुआ था तो फायरिंग में 6 आंदोलनकारी किसानों की मौत हो गई थी। जिसमें 5 किसानों की मौके पर ही जबकि एक किसान की अस्पताल में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद यह मुद्दा 2018 के चुनाव में खूब उछला था।

ये भी पढ़ें: MP में Accident Politics : CM के कार्यक्रम में जा रही बस पलटने के बाद कमलनाथ का हमला, सरकारी खर्च पर जनता का दुरुपयोग पाप के समान

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button