ताजा खबरधर्म

Weekly Horoscope : इन राशियों के लिए यह हफ्ता लाएगा अच्छे समाचार, जानिए क्या है 12 राशियों का भविष्यफल ?

Weekly Horoscope 19 june to 25 june 2023 : मशहूर ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्राचार्य न्यूसी समैया के मुताबिक इस हफ्ते मकर राशि के जातकों के लिए प्रेम-प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह अच्छा है। आपका रिश्ता विवाह में परिवर्तित हो सकता है। वृषभ राशि वालों को नौकरी-पेशा में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा।

मेष : मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सप्ताहांत तक परिस्थितियों में सुधार आएगा। इस सप्ताह आप की वाणी में मधुरता रहेगी। छोटे भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद फरोख्त के योग बन सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ परेशानी वाला रह सकता है। प्रेम-प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह मेष राशि वालों को अपनी स्वास्थ पर और खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आय में रुकावट आ सकती है।

वृषभ : वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी। परंतु, सप्ताह के अंत में कुछ उलझन आ सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें, वाणी अधिकार पूर्ण रहेगी। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छोटी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। माता की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा।

मिथुन : मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छी शुरुआत लेकर आएगा। आपका मन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। परंतु, फिर भी किसी चिंता का सामना करना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारी से सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग घर से दूर भूमि आदि लेने का विचार कर रहे हैं उनकी योजना फलीभूत होगी। विद्यार्थी के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह साधारण रहेगा। आलस्य और प्रमाद की अधिकता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह लाभप्रद रहेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। अपने स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें।

कर्क : कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी। मन में आलस और प्रमाद की अधिकता रहेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई-बहन अधीनस्थ कर्मचारी से लाभ होगा। भूमि, वाहन, भवन आधी के खरीद-फरोख्त को टाल देना ही उचित होगा। माता की तरफ से कुछ चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। व्यापारी वर्ग लिए यह सप्ताह संभलकर कार्य करने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में कलह आदि बचना चाहिए।

सिंह : सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी आ सकती है। सप्ताह से अंत में आप उनपर काबू पा लेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आय के नए स्रोत बन सकते हैं। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारी से कुछ परेशानी आ सकती है। आपमें पराक्रम का भी अभाव रह सकता है। माता की तरफ से चिंता रह सकती है। यात्रा की योग बन रहे हैं। भूमि, वाहन, भवन आदि के बिक्री विक्रय के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह साधारण रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। व्यापारी वर्ग लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। मनोरंजन के अवसर बनेंगे।

कन्या : कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी होगी। परंतु, सप्ताह के अंत में कुछ अड़चन सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें और खानपान का विशेष ध्यान रखें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से लाभ के अवसर बन रहे हैं। छोटी दूरी की यात्राओं से लाभ होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि से कुछ हानि होने की संभावना है। इनके क्रय-विक्रय को टाल देना ही उचित है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। प्रेम-प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह अच्छा नहीं है। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगिता परीक्षा के दौर से गुजरना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग को आर्थिक जोखिम उठाने से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा।

तुला : तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अपने मन में अवसाद और निराशा को हावी ना होने दें। वाणी में ओज रहेगा। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भूमि, वाहन, भवन आदि से लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मेहनत वाला रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह साधारण है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए लाभ होने की संभावना है। व्यापारी वर्ग को सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन कष्टप्रद रह सकता है।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में आप अपनी परेशानियों पर काबू पा लेंगे तथा आपका भाग्य साथ देगा। यात्राओं सावधानी रखने की आवश्यकता है। यात्रा से कष्ट हो सकता है। स्वास्थ संबंधी दिक्कत का सामना इस हफ्ते आपको करना पड़ सकता है। माता की तरफ से कुछ चिंता रह सकती है। भूमि, वाहन, भवन आदि से कष्ट होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह प्रतियोगिता परीक्षा वाला रहेगा। अपना मनोबल बनाए रखें। प्रेम-प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह अच्छा नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए इस सप्ताह कार्यक्षेत्र की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह लाभप्रद रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

धनु : धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो ठीक रहेगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी आ सकती है। सप्ताह के अंत में आप उनपर काबू पा लेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटी दूरी की यात्रा कष्टप्रद हो सकती हैं। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी आ सकती है। भूमि, वाहन, भवन आदि के लिए यह सप्ताह सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। माता से अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा, वशर्तें आप अपना मन ना भटकने दें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। दांपत्य जीवन में सतर्क रहने की आवश्यकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह साधारण रहेगा।

मकर : मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत ठीक रहेगी। परंतु, सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जहां जरूरत ना हो वहां चुप रहना ही बेहतर है। वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई-बहन अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ चिंता का सामना करना पड़ सकता है। भूमि, वाहन, भवन आदि को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। इनके क्रय-विक्रय को टाल देना उचित रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। आपका रिश्ता विवाह में परिवर्तित हो सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए इस सप्ताह मान सम्मान के अवसर बनेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए इस सप्ताह सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है।

कुंभ : कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सप्ताह के अंत में परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा। छोटे भाई-बहन अधीनस्थ कर्मचारियों से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भूमि, वाहन, भवन आदि में निवेश सोच समझकर करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में भी सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह आलस्य और प्रमाद से भरा रहेगा, आप अपने कार्य पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है, लाभ के अवसर बनेंगे। इस सप्ताह आपको कोर्ट कचहरी के मामले का भी सामना करना पड़ सकता है।

मीन : मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में परिस्थितियां सुधर जाएंगी। आपकी वाणी में प्रभाव रहेगा। परंतु, आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। भूमि, वाहन, भवन आदि से भी लाभ होने के योग हैं। प्रेम-प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग को आलस्य और प्रमाद से बचना चाहिए। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए अच्छा है, तरक्की के योग बनेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए भी लाभदायक रहेगा। आपकी यात्रा के योग बन सकते हैं। जुए सट्टे आदि में निवेश करने से बचना चाहिए।

संबंधित खबरें...

Back to top button