बॉलीवुडमनोरंजन

फिल्म क्रिटिक कमाल आर. खान गिरफ्तार, 2020 में ऋषि और इरफान को लेकर किया था विवादित ट्वीट

एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान को मुंबई की मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई दो साल पहले 2020 में किए गए एक विवादित ट्वीट को लेकर की गई है। मलाड पुलिस ने कमाल आर खान को एयरपोर्ट से डिटेन किया और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज उन्हें बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला

कमाल आर खान को साल 2020 में दर्ज हुए एक केस में मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। केआरके पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर विवादित ट्वीट किए। कमाल पर 2020 में युवा सेना की कोर कमेटी ने मलाड पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमाल आर खान के खिलाफ 2020 में एक FIR दर्ज होने के बाद लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। केआरके पर ये भी आरोप है कि उन्होंने दिवंगत एक्टर इरफान खान और ऋषि कपूर को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट किए थे। कमाल आर खान को मलाड पुलिस ने आईपीसी 153A, 294,500,501,505, 67/98 एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

ऋषि और इरफान के निधन के बाद किए थे विवादित ट्वीट

केआरके ने 2020 में इरफान खान (29 अप्रैल) और ऋषि कपूर (30 अप्रैल) के निधन के बाद उनको लेकर ट्वीट किए थे। उन्होंने लिखा, ‘मैंने कुछ दिन पहले ही कहा था कोरोना तब तक नहीं जाएगा जब तक कुछ फेमस लोगों को अपने साथ नहीं ले जाता। तब मैंने नाम नहीं लिखे थे, क्योंकि लोग मुझे गालियां देते। लेकिन मैं पहले से जानता था कि ऋषि और इरफान जाएंगे। मुझे ये भी पता है कि अगला नंबर किसका आने वाला है।’

 

दो साल बाद देश लौटे KRK

पुलिस दो साल से कमाल को ढूंढ रही थी, लेकिन कमाल मुंबई में नहीं थे। सोमवार को जैसे ही कमाल एयरपोर्ट पर लैंड हुए, पुलिस को पता चला और एयरपोर्ट पर ही उन्हें डिटेन कर लिया गया। सारी औपचारिकता पूरी करके आज कमाल आर खान को बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- पैर में फ्रैक्चर के बाद भी Shilpa Shetty ने उठाए डंबल, बोलीं- ‘पैर टूटा है हाथ नहीं’

विवादों से है पुराना नाता

केआरके अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कमाल आर खान बेबाकी से बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों में निशाना साधते रहते हैं। वहीं ये पहली बार नहीं है जह केआरके किसी कानूनी पचड़े में फंसे हैं। इससे पहले भी उनपर मानहानि का केस किया जा चुका है। बॉलीवुड के दबंग खान ने उनपर केस दर्ज किया था। केआरके ने सलमान खान पर निजी तौर से टिप्पणी की थी, जिसके बाद दबंग खान ने उनपर मामला दर्ज कराया था।

ये भी पढ़ें- Hrithik Roshan ने छुए फैन के पैर, यूजर्स बोले- इनकी फिल्म को कोई बायकॉट नहीं करेगा; देखें VIDEO

संबंधित खबरें...

Back to top button