अंतर्राष्ट्रीय

जेलेंस्की की चेतावनी: बोले- अब आ गया है मिलने और बात करने का वक्त, वरना रूस का ऐसा नुकसान होगा कि…

अमेरिका और यूरोपीय देशों के तमाम अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बावजूद यूक्रेन पर रूस के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस से शांति वार्ता की अपील की है। जेलेंस्की ने एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि यह मिलने और बात करने का समय है। अगर ऐसा नहीं होता है तो रूस को इतने नुकसान का सामना करना पड़ेगा, जिसकी भरपाई कई पीढ़ियां भी नहीं कर पाएंगी।

शांति वार्ता शुरू करने का समय आ गया है- जेलेंस्की

जेलेंस्की ने कहा- मैं चाहता हूं कि अब हर कोई मेरी बात सुने, खासकर मॉस्को में शांति पर सार्थक बातचीत हो, रूस के लिए अपनी गलतियों से होने वाले नुकसान को कम करने का एकमात्र मौका है। अब मिलने और बात करने का समय आ गया है। यह यूक्रेन के लिए क्षेत्रीय अखंडता और न्याय बहाल करने का समय है। अन्यथा, रूस का नुकसान इतना बड़ा होगा कि कई पीढ़ियां उसे सुधार नहीं पाएंगी।

ये भी पढ़ें- आखिर किसके साथ है भारत? अब इंटरनेशनल कोर्ट में भारतीय जज ने पुतिन के खिलाफ किया वोट, ICJ ने फौरन युद्ध रोकने का दिया आदेश

जेलेंस्की ने रूस को चेताया

जेलेंस्की ने कहा कि क्रीमिया की जब्ती की 8वीं अनिवर्सरी पर आज मास्को में काफी कुछ कहा गया। बड़ी रैली हुई, मैं एक डीटेल पर ध्यान देना चाहता हूं। बताया गया है कि रूस की राजधानी में हुई रैली में कुल 200,000 लोग शामिल थे। सड़कों पर 100,000, स्टेडियम में लगभग 95000 और लगभग इतनी ही संख्या में रूसी सैनिक यूक्रेन पर आक्रमण में शामिल थे। मॉस्को के उस स्टेडियम में 14000 लाशों और दसियों हजार घायल और अपंग लोगों की कल्पना कीजिए।

मारियुपोल की थिएटर बिल्डिंग।

थिएटर पर रूस ने की बमबारी

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 20 दिन से ज्यादा का समय हो गया है। हाल ही रूसी सेना ने मारियुपोल शहर में एक थिएटर को ध्वस्त कर दिया है, जहां सैकड़ों लोगों ने शरण ले रखी थी। जेलेंस्की ने बताया कि, हमले के दौरान इस थिएटर में हजारों लोगों ने पनाह ली थी। बमबारी के चलते लगे मलबे के ढेर से अब तक 130 लोगों को बचाया गया है। उनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। अभी भी सैकड़ों लोग वहां फंसे हुए हैं।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

 

संबंधित खबरें...

Back to top button