Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : 3 विद्यार्थियों ने मिलकर एक स्टूडेंट पर प्रोटेक्टर से किया हमला, 105 घाव देख परिजन पहुंचे थाने, स्कूल प्रबंधन पर मामला दर्ज

Follow on Google News
इंदौर : 3 विद्यार्थियों ने मिलकर एक स्टूडेंट पर प्रोटेक्टर से किया हमला, 105 घाव देख परिजन पहुंचे थाने, स्कूल प्रबंधन पर मामला दर्ज
इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के विद्यार्थियों की बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि स्कूल के छात्रों ने एक-दूसरे पर ज्योमेट्री बॉक्स के प्रोटेक्टर से हमला कर दिया। घायल छात्र के शरीर पर 105 घाव हो गए। जिसके बाद मासूम ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। इस घटना में जब परिजनों में स्कूल प्रबंधन से बात करनी चाही तो उन्होंने किसी प्रकार से बात करने से इंकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी थाने पर दी, जिसके बाद चौथी क्लास में पड़ने वाले छात्र का मेडिकल करवाया गया। शिकायत के बाद छात्र के दोस्तों ने पुलिस को पूरी घटना बताई। वहीं पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

पेट में भी बुरी तरह से मारा

छात्र के परिजनों ने बताया कि चौथी कक्षा में पढ़ने वाला छात्र आराध्य शुक्रवार को स्कूल के घर लौटा। बच्चा काफी शांत था और घर में किसी से बात नहीं कर रहा था। शुक्रवार शाम को जब बच्चे को खाना खाने के लिए बुलाया तो वो बहुत जोर से पेट पकड़कर रोने लगा। पिता तुरंत आराध्य को डॉक्टर के पास लेकर गए। जब उन्हें मालूम पड़ा कि किसी ने उसे पेट में बुरी तरह से मारा है। पिता उसे घर लेकर आए फिर बच्चे ने पूरी घटना परिजनों को बताई। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1728697961796796693[/embed]

परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप

बच्चे ने जब अपने कपड़े उतारे तो उसके शरीर पर 105 से अधिक घाव दिखाई दिए। जिससे परिवार घबरा गया और पिता ने तुरंत गरिमा विद्या विहार स्कूल में संपर्क किया गया। लेकिन, उन्होंने कोई ठीक से जवाब नहीं दिया। परिजनों का आरोप था कि इतनी बड़ी घटना की स्कूल प्रबंधन को पहले परिजनों को सूचना देनी थी। वहीं बच्चे के साथ हुई घटना में क्या बच्चे की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी। बच्चे यदि मारपीट कर रहे थे और उनके बच्चे को मर रहे थे। 105 घाव होने पर बच्चा चीखा होगा, लेकिन किसी को कोई आवाज नहीं आई ऐसा कैसे हो सकता है।

थाने पहुंच दर्ज कराई शिकायत

इसके बाद परिवार ने एरोड्रम थाने पर जाकर बच्चे के शरीर पर हुए घाव भी दिखाए गए और पूरी घटना बताई। पुलिस द्वारा आराध्य के कुछ दोस्तों से बातचीत की गई। इसके बाद उसके साथ पढ़ने वाले 3 अन्य दोस्तों के नाम बताए गए, जिन्होंने यह घटना की थी। पुलिस सभी बच्चों के परिजनों से बात कर इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस द्वारा परिजनों की शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जा रहा है। (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- इंदौर : मौत के बाद अस्पताल में रखी हुई बॉडी हुई गायब, परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस पहुंची तो प्रबंधन ने मानी गलती; जानें कहां भेज दिया था शव मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts