क्रिकेटखेलताजा खबर

IND vs AUS 3rd ODI : IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रन से हराया, भारत ने जीती सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला राजकोट में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के दो मुकाबलों में हारने के बाद तीसरे और अंतिम मैच में भारत को 66 रन से हरा दिया। इस हार के बावजूद टीम इंडिया ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 352 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 49.4 ओवर में 286 रन पर सिमट गई।

286 रन पर सिमटी टीम इंडिया

राजकोट में खेले गए तीसरे वनडे में उसे 66 रन से हार का सामना करना पड़ा। मोहम्मद सिराज आउट होने वाले टीम के आखिरी बल्लेबाज रहे। उन्हें 50वें ओवर की चौथी गेंद पर कैमरन ग्रीन ने कप्तान पैट कमिंस के हाथों कैच कराया। सिराज ने आठ गेंद पर एक रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा खाता खोले बगैर नाबाद रहे।

राजकोट में भारत की चार वनडे मैचों में यह तीसरी हार है। टीम इंडिया यहां पहली बार 2013 में वनडे खेली थी। तब इंग्लैंड के खिलाफ नौ रन से हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद 2015 में दक्षिण अफ्रीका ने 18 रन से हराया। 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 रन से जीत मिली थी। अब उसी टीम के खिलाफ यहां हार मिली है।

टीम इंडिया 200 के पार

तीन विकेट के बाद श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने भारतीय टीम को संभाल लिया है। दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया है। फिलहाल भारतीय टीम का स्कोर- 203/3 (32)

फिफ्टी जमाते ही आउट हुए कोहली

भारत को तीसरा झटका लगा। विराट कोहली ने वनडे करियर की अपनी 66वीं फिफ्टी जमा दी हैञ उन्होंने यह अर्धशतक 56 गेंदों में पूरा किया, लेकिन फिफ्टी जमाते ही कोहली पवेलियन लौट गए। ग्लेन मैक्सवेल ने उन्हें कैच आउट कराया। कोहली ने 61 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली।

विराट का फिफ्टी

विराट ने 56 गेंदों पर वनडे करियर का 66वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। भारत ने 26 ओवर में दो विकेट गंवाकर 167 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट 57 गेंदों में 54 रन और श्रेयस अय्यर 12 गेंदों में 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया को 24 ओवर में 185 रन की जरूरत है।

भारत को बड़ा झटका, रोहित आउट

21वें ओवर में 144 के स्कोर पर बड़ा झटका लगा। इस ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा ने सीधा शॉट खेला। मैक्सवेल खुद को बचाने के लिए हाथ आगे किया और गेंद उनके हाथ से जा चिपकी। इस तरह वह कैच आउट हो गए। रोहित और मैक्सवेल दोनों को यकीन नहीं हुआ। रोहित ने 57 गेंदों में 81 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के लगाए।

हालांकि, वह क्रिस गेल का एक बड़ रिकॉर्ड इस मैच में तोड़ने से चूक गए। रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट यानी तीनों फॉर्मेट मिलाकर 471 पारियों में 551 छक्के लगाए हैं। वहीं, गेल ने 553 छक्के लगाए थे। अब रोहित गेल का रिकॉर्ड विश्व कप में तोड़ सकते हैं। फिलहाल विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।

भारतीय टीम 100 रनों के पार

भारतीय टीम का स्कोर 1 विकेट पर 100 रनों के पार पहुंच गया है। कप्तान रोहित शर्मा फिफ्टी जमाकर खेल रहे हैं। जबकि विराट कोहली ने भी जमा हुए हैं। भारत का स्कोर- 115/1 (18)

भारत को पहला झटका

भारत को 74 के स्कोर पर पहला झटका लगा। रोहित के साथ ओपनिंग करने आए वॉशिंगटन सुंदर 30 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मैक्सवेल ने लाबुशेन के हाथों कैच कराया। सुंदर ने एक चौका और एक छक्का लगाया। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 74 रन है। फिलहाल रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर हैं।

रोहित का वनडे में 52वां अर्धशतक

भारत ने 10 ओवर के बाद बिना विकेट गंवाएं 72 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 31 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। यह उनके वनडे करियर का 52वां अर्धशतक रहा।

ओपनिंग में कप्तान रोहित के साथ वॉशिंगटन उतरे

ऑस्ट्रेलिया के 353 रनों के टारगेट के जवाब में भारतीय पारी शुरू हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने ओपनिंग में मोर्चा संभाला। जबकि पहला ओवर मिचेल स्टार्क ने किया, जिसमें 6 रन दिए।

भारत को मिला 353 रनों का टारगेट

मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 7 विकेट पर 352 रन बनाए। ओपनर मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 96 रनों की पारी खेली। स्टीव स्मिथ ने 74 और मार्नस लाबुशेन ने 72 रन बनाए। डेविड वॉर्नर ने 56 रनों की पारी खेली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। स्पिनर कुलदीप यादव को 2 सफलता मिली। अब टीम इंडियर के सामने 353 रनों का टारगेट है।

ऑस्ट्रेलिया ने गंवाए 6 विकेट

ऑस्ट्रेलिया को 43वें ओवर में 299 के स्कोर पर छठा झटका लगा। कैमरन ग्रीन को कुलदीप यादव ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। ग्रीन 9 रन बना सके। 43 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट पर 303 रन है।

ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम सिमटी

दमदार शुरुआत के बाद 281 रनों के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम सिमट गई है। पांचवां झटका बुमराह ने दिया। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड किया।

ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका

ऑस्ट्रेलिया को 37वें ओवर में 267 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। बुमराह ने एलेक्स कैरी को कोहली के हाथों कैच कराया। वह 19 गेंदों में 11 रन बना सके।

ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका, स्मिथ आउट

ऑस्ट्रेलियाई टीम को 242 रनों पर तीसरा बड़ा झटका लगा। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने स्टीव स्मिथ को अपना शिकार बनाया। स्मिथ 61 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 74 रन बना सके। इससे पहले मिचेल मार्श 96 रन बनाकर कुलदीप की गेंद पर कैच आउट हुए थे।

ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका

ऑस्ट्रेलिया को 28वें ओवर में 215 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। कुलदीप यादव ने मिचेल मार्श को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच कराया। वह चार रन से शतक से चूक गए। मार्श ने 84 गेंदों में 13 चौके और तीन छक्के की मदद से 96 रन की पारी खेली। फिलहाल स्टीव स्मिथ 61 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मार्नस लाबुशेन उनका साथ निभाने आए हैं।

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 के पार

भारतीय गेंदबाज विकेट को तरस गए हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 के पार हो चुका है। मिचेल मार्श (89) और स्टीव स्म‍िथ (55) रन बनाकर खेल रहे हैं। स्मिथ ने वनडे करियर का 30वां अर्धशतक लगाया। साथ ही उन्होंने वनडे में 5 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं।

20 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 146/1

ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 146/1 का स्कोर खड़ा किया है। स्म‍िथ 36 और मार्श 53 रन बनाकर खेल रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 के पार

भारतीय गेंदबाज विकेट को तरस गए हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 के पार हो चुका है। मिचेल मार्श (89) और स्टीव स्म‍िथ (55) रन बनाकर खेल रहे हैं। स्मिथ ने वनडे करियर का 30वां अर्धशतक लगाया। साथ ही उन्होंने वनडे में 5 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार हो गया है। 12 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 104/1 का स्कोर खड़ा कर लिया है। मिशेल मार्श 33 और स्टीव स्म‍िथ 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

अर्धशतक लगाकर वॉर्नर आउट

ऑस्ट्रेलिया को 78 के स्कोर पर पहला झटका लगा। 9 ओवर की पहली गेंद पर डेविड वॉर्नर आउट हुए। वॉर्नर ने मार्श के साथ मिलकर महज 49 गेंदों में 78 रन की तूफानी साझेदारी निभाई। प्रसिद्ध कृष्णा ने वॉर्नर को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। सीरीज में यह उनका लगातार तीसरा अर्धशतक और वनडे करियर का 31वां अर्धशतक रहा। वॉर्नर ने 34 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी शुरू

ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर क्रीज पर हैं। एक ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर पांच रन है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

टीम इंडिया : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

ऑस्ट्रेलिया : मिशेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, तनवीर संघा, जोश हेजलवुड

भारत की टीम करेगी पहले गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। कमिंस ने प्लेइंग-11 में पांच बदलाव किए हैं। मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हुई है। वहीं, तनवीर सांघा वनडे में डेब्यू कर रहे हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भी प्लेइंग-11 में काफी बदलाव किए हैं। रोहित खुद, कुलदीप और विराट टीम में वापसी कर रहे हैं। वहीं, शुभमन, शार्दुल, अश्विन और ईशान नहीं खेल रहे हैं। अश्विन की जगह वॉशिंगटन सुंदर ऑफ स्पिनर की भूमिका निभाएंगे।

विराट, रोहित और कुलदीप यादव की वापसी

टीम इंडिया में विराट, रोहितऔर कुलदीप यादव की वापसी। ईशान किशन मैच में बुखार की वजह से नहीं खेलेंगे।

गातार चौथा वनडे जीतना चाहेगा भारत

भारतीय टीम शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है। यह टीम इंडिया का आगामी वनडे विश्वकप से पहले इस प्रारूप में अंतिम मैच है। इसके बाद वनडे टीम विश्वकप का अभ्यास मैच खेलेगी। अगर भारतीय टीम यह मैच जीत लेती है तो यह उसकी वनडे में लगातार चौथी जीत भी होगी। साथ ही दोनों टीमें विश्वकप में अपने अभियान का आगाज आठ अक्तूबर को चेन्नई में एक-दूसरे के खिलाफ ही करेंगी।

खेल से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button