ताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजन

Pushpa-2 Box Office Collection : पुष्पा-2 ने सात दिनों में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा, बॉक्स ऑफिस पर रचा नया इतिहास

एंटरटेनमेंट न्यूज| अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा-2 बॉक्स ऑफिस के हर रिकॉर्ड को तोड़ती जा रही है। फिल्म ने महज 7 दिनों में  वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ यह सबसे कम समय में 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के मुताबिक, पुष्पा-2 ने हिंदी वर्जन में मंगलवार तक 375 करोड़ रुपए की कमाई की है। लेकिन इस वीकेंड तक यह 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

1800 करोड़ के आंकड़े को छू सकती है फिल्म

फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो पुष्पा-2 सिर्फ हिंदी बेल्ट में ही 750 करोड़ का बिसनेस कर सकती है, जो कि अभूतपूर्व है। इसके वर्ल्डवाइड 1500-1800 करोड़ कलेक्शन की उम्मीद है। फिल्म ऐसा करने में सफल होती है तो कमाई के मामले में फिल्म दंगल को पछाड़ सकती है। बता दें, दंगल का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2070 करोड़ है।

इससे पहले हिंदी बेल्ट में सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड फिल्म स्त्री-2 के नाम है, जिसने लगभग 600 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

पुष्पा-2 ने किए कई रिकॉर्ड कायम 

फिल्म पुष्पा-2 ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 294 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, जिसमें इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 175.1 करोड़ और हिंदी वर्जन में 72 करोड़ की कमाई शामिल है। इसके साथ फिल्म ने एसएस राजामौली की RRR के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। 

हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने कमाल किया है। फिल्म ने महज 7 दिनों में लगभग 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे पहले हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज 400 करोड़ का आंकड़ा छूने का रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म जवान के नाम था। 

आपको बता दें, ‘पुष्पा-2’ तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी समेत पांच भाषाओं में रिलीज हुई है।

संबंधित खबरें...