कोरोना वाइरसराष्ट्रीय

कोरोना पर सरकार की चेतावनी : त्योहार घर में ही मनाएं, कहीं बाहर जाना जरूरी हो तो वैक्सीन के दोनों डोज के बाद ही जाएं

सरकार ने कहा- दूसरी लहर अब तक गई नहीं

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन के पहले केंद्र सरकार ने कोरोना को लेकर एक बार फिर से चेतावनी दी है। केंद्र सरकार का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर अब तक खत्म नहीं हुई है। लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचना चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को घर पर त्योहार मनाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और वैक्सीन लगवाने की सलाह दी।
भूषण ने कहा कि 10 मई के बाद से कोरोना पॉजिटिविटी रेट में कमी दिखी है। उन्होंने केसेज की संख्या की तुलना करते हुए कहा कि जून में 279 जिलों में रोजाना 100 से ज्यादा केस आ रहे थे। अब 42 जिले ऐसे हैं जहां रोजाना 100 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। पिछले सप्ताह में केरल से ही देश भर के कोरोना के करीब 69 फीसदी मामले सामने आए हैं। राज्य में 1 लाख से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं।
केरल के अलावा चार राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में एक्टिव केसेज की संख्या दस हजार से एक लाख के बीच है।

देश में वैक्सीन लगने की स्थिति

  • देश में 16% वयस्कों को ही दोनों डोज लगे।
  • देश भर में 54% वयस्कों को पहला डोज लग चुका है।
  • हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, दादरा और नगर हवेली में 100 फीसदी वयस्कों को वैक्सीन लग चुकी है।
  • दूसरे डोज की बात करें तो दादरा और नगर हवेली में 18%, सिक्किम में 36%, हिमाचल प्रदेश में 32% वयस्क आबादी पूर्ण वैक्सीनेशन हो चुका है।
  • देश में अगस्त में 18.38 करोड़ लोगों ने वैक्सीन लगी है।
    देश का साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेज
  • 9वें सप्ताह पॉजिटिविटी रेट 3% से कम रहा।
  • 38 जिलों में वीकली पॉजिटिविटी रेट 5-10% के बीच है।

संबंधित खबरें...

Back to top button