Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

18+ वालों को मुफ्त में लगेगी बूस्टर डोज, 75 दिनों तक ही मिलेगी सुविधा

18+ वालों को मुफ्त में लगेगी बूस्टर डोज, 75 दिनों तक ही मिलेगी सुविधा
देश के सभी नागरिकों को कोरोना की बूस्टर डोज अब फ्री में मिलेगी। 15 जुलाई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना का बूस्टर डोज मुफ्त लगाई जाएगी। बता दें कि ये सुविधा सिर्फ 75 दिनों के लिए होगी। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार का ये अहम फैसला माना जा रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत आजादी की 75वीं वर्षगाठ मना रहा है। आजादी के अमृत काल के अवसर पर ये निर्णय लिया गया है कि 15 जुलाई 2022 से अगले 75 दिनों तक 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को मुफ्त में बूस्टर खुराक दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। ये भी पढ़ें- देश में कोरोना की नेजल वैक्सीन जल्द होगी लॉन्च, भारत बायोटेक ने तीसरे फेज का ट्रायल किया पूरा

स्वास्थ्य मंत्री ने फैसले के लिए PM मोदी का आभार जताया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मुफ्त बूस्टर डोज के फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी वयस्कों से अपील की है कि वे प्रिकॉशन डोज यानी बूस्टर डोज जरूर लगवाएं।

देश में कोरोना पर एक नजर

नए केस: 16,906 कुल मामले: 4,36,69,850 कुल मौतें: 5,25,519 एक्टिव केस: 1,32,457 कुल रिकवरी: 4,30,11,874 ये भी पढ़ें- Corona Alert : सावधान! देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार… बच्चे भी हो रहे संक्रमित, इस वजह से बढ़ रहे मामले स्वास्थ्य की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts