अंतर्राष्ट्रीय

South Africa bar shooting: जोहान्सबर्ग के बार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 14 लोगों की मौत, 9 अस्पताल में भर्ती

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के सोवेटो टाउनशिप के पास स्थित एक बार में हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात को यह वारदात हुई, जिसकी सूचना पुलिस को सुबह के समय मिली।

मिनीबस टैक्सी में सवार होकर आए थे हमलावर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां शनिवार देर रात एक मिनीबस टैक्सी में सवार होकर आए हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जब पुलिस वहां पहुंची तो 12 लोगों की मौत हो चुकी थी। 11 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां 2 और लोगों ने दम तोड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों की उम्र 19 से 35 साल के बीच है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिसकर्मी इलियास मावेला ने बताया कि जिस बार में फायरिंग हुई है, वह लाइसेंसी है। घटना के समय काफी लोग यहां मौजूद थे। पुलिस अधिकारी इलियास मावेला ने बताया कि मौके पर मिले कारतूसों से पता चला है कि हमला करने वाले भीड़ में आए थे। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपियों के फायरिंग करने का मकसद क्या था।

अमेरिका में आए दिन होती है गोलीबारी की घटनाएं

अमेरिका में आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। अमेरिका के इंडियाना में 5 जुलाई को गोलीबारी के चलते 3 लोगों की मौत हो गई थी। घटना ब्रेइंडियाना के गैरी की थी, जहां ब्लॉक पार्टी में घटना हुई थी। इससे ठीक एक दिन पहले अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस पर शिकागो में फायरिंग हुई था। फ्रीडम परेड के दौरान हुई गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 24 लोग घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें- America में गन कल्चर का कहर… शिकागो में फ्रीडम डे परेड में हुई फायरिंग, 6 की मौत; आरोपी गिरफ्तार

संबंधित खबरें...

Back to top button