खजराना गणेश को बंधेगी 101 इंच की राखी
दो दशकों से चल रही प्रकिया, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी मिला चुका है स्थान

इंदौर। खजराना गणेश को प्रतिवर्ष बांधी जाने वाली सबसे बड़ी राखी इस वर्ष भी 19 अगस्त को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में बांधी जाएगी। दो दशकों से निरंतर चली आ रही खजराना गणेश को बांधी जाने वाली राखी को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी स्थान प्राप्त हो चुका है। इस वर्ष खजराना गणेश को बांधी जाने वाली राखी की थीम ‘दुनिया को कल्पवृक्ष के माध्यम से पर्यावरण संवर्धन का संदेश दे रहा भारत’ है। यह राखी 101 इंच लंबी होगी।
शांतू पालरेचा, पुंडरीक पालरेचा ने बताया कि कल्पवृक्ष के रूप में पर्यावरण संरक्षण पर संवर्धन का संदेश इस राखी के माध्यम से दिया जा रहा है। इसी ध्येय से इस राखी में चीन, रूस, इराक, ईरान आदि दुनिया के देशों को हमारा भारत पर्यावरण संवर्धन संदेश देते हुए नजर आ रहा है। राखी में नग नगीना, हैदराबादी मोती, अमेरिकन डायमंड इसकी छटा को चार-चांद लगा रहे है।





















