नई दिल्ली। स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आज 132वीं जयंती है। पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 में उत्तर प्रदेश के अब इलाहबाद में हुआ। आजादी के बाद उन्होंने करीब 17 सालों तक देश की कमान संभाली। जिसके बाद 27 मई 1964 को नई दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। वहीं पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। पंडित नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी है। पीएम ने लिखा, “देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।”
Tributes to Pandit Jawaharlal Nehru Ji on his birth anniversary.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2021
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने दिल्ली स्थित शांति वन पहुंचकर उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
दिल्ली: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें शांतिवन में श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/8rqeXZLbpa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2021
सीएम शिवराज ने दी श्रद्धांजलि
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर नमन्!’
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर नमन्!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 14, 2021
नेता नवाब मलिक ने पं. नेहरू को किया याद
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक ने भी नेहरू की जयंती पर उन्हें याद किया है। उन्होंने लिखा, ‘भारत के पहले प्रधानमंत्री, राजनेता और दूरदर्शी विद्वान पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें नमन।’ उन्होंने बाल दिवस के मौके पर सभी बच्चों को भी बधाई दी।
Remembering India's first Prime Minister, a statesman and a visionary scholar Pandit Jawaharlal Nehru on his birth anniversary. Also wishing all the children a very Happy Children's Day.#JawaharlalNehru#ChildrensDay pic.twitter.com/YsMVxil4TF
— Nawab Malik نواب ملک नवाब मलिक (@nawabmalikncp) November 14, 2021