जबलपुरमध्य प्रदेश

हवाई यात्रियों के लिए बुरी खबर! जबलपुर से भोपाल की फ्लाइट होगी बंद, एयर एलाइंस ने जारी की सूचना

जबलपुर। हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है। दिल्ली से जबलपुर होकर भोपाल-ग्वालियर जाने वाली एलांइस एयर की उड़ान अब राजधानी भोपाल नहीं जाएगी। जिसके चलते अब यात्रियों को सफर करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

जबलपुर से अब भोपाल की बजाय विमान सीधे इंदौर जाएगा। 3 अक्टूबर से यह बदलाव किया जा रहा है। भोपाल रूट पर पैसेंजर नहीं मिलने की वजह से यह बदलाव किया गया है। एलाइंस एयर कंपनी के मुताबिक, भोपाल के लिए कम ट्रैफिक होने की वजह से कंपनी को नुकसान उठाना पड़ रहा था।

3 अक्टूबर से होगा बदलाव

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से जबलपुर आने वाली एलाइंस एयर की फ्लाइट सुबह 10 बजे भोपाल के लिए उड़ान भरती थी। यहां से फ्लाइट ग्वालियर जाती थी। अब इस मार्ग में भोपाल की जगह विमान इंदौर की उड़ान भरेगा। विमान कंपनी के प्रतिनिधि सनी ने बताया कि 3 अक्टूबर से यह बदलाव होगा। विमान का समय सुबह 10 बजे पूर्व निर्धारित ही रहेगा। इंदौर से विमान शाम 5.30 बजे ग्वालियर जाएगा।

कंपनी को हो रहा था नुकसान

गौरतलब है कि विगत 4 जून को जबलपुर- भोपाल -ग्वालियर के बीच एलायंस एयर ने यह विमान सेवा को प्रारंभ किया था। इससे भोपाल और जबलपुर के लिए विमान सेवा का लाभ पैसेंजर को मिल रहा था। 72 सीटर इस विमान में जबलपुर से 20-25 यात्री ही यात्रा करते थे, जिस वजह से कंपनी को नुकसान उठाना पड़ रहा था। कंपनी के अनुसार औसत 50 के आस-पास भी यात्री रहते हैं तो नुकसान नहीं होता है।

ये भी पढ़ें: इंदौर : MP में मछली पालन के लिए शुरू होगी मत्स्य विकास योजना; जानें किस शहर से होगी शुरुआत

नुकसान होने का ये है कारण

दरअसल, जबलपुर से भोपाल के बीच सड़क और रेल मार्ग में नियमित परिवहन उपलब्ध है। इस कारण से अधिकांश लोग फ्लाइट की बजाय इस मार्ग से यात्रा करना आसाना समझते हैं। वहीं इंदौर की दूरी अधिक हेाने के कारण समय अधिक खर्च होता है, ऐसे में विमान सेवा का लाभ पैसेंजर अधिक उठाना पसंद करते हैं।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button