जबलपुर:यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, ट्रेड डील के विरोध में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

मध्यप्रदेश के जबलपुर में सोमवार को प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतर आई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब के नेतृत्व में निकाली गई रैली ने शहर में सियासी हलचल बढ़ा दी।
Follow on Google News
यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, ट्रेड डील के विरोध में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, पुलिस ने वाटर कैनन से रोका
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जबलपुर। कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। हालात काबू करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया और बाद में 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। यूथ कांग्रेस का यह प्रदर्शन न केवल जबलपुर बल्कि प्रदेश की राजनीति में भी चर्चा का विषय बन गया है। ट्रेड डील को लेकर विरोध अब और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में सियासी तापमान और बढ़ सकता है।

    वॉटर कैनन का इस्तेमाल

    यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें घंटाघर के पास रोक लिया। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जब कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने वॉटर कैनन का सहारा लिया। करीब आधे घंटे तक लगातार पानी की तेज बौछारें छोड़ी गईं। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों से एक साथ पानी डाला गया। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी डटे रहे और नारेबाजी जारी रखी।

    ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर मारियो का कब्ज़ा, 629 मिलियन डॉलर की जबरदस्त कमाई

    कई बड़े नेता प्रदर्शन में हुए शामिल 

    इस प्रदर्शन में कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। विधायक लखन घनघोरिया सहित अन्य कांग्रेस नेता मौके पर मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब बैरिकेड पर चढ़कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते दिखे। प्रदर्शन के दौरान माहिलाओं का काफी उग्र रुप देखने को मिला। इस दौरान0 कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर विरोध जताया।

    ये भी पढ़ें: जंगल की आग काबू में : पांच साल में प्रभावित वन क्षेत्र में 70 प्रतिशत की कमी, सुरक्षित रहेगी हरियाली

    100 से ज्यादा कार्यकर्ता गिरफ्तार 

    स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया। प्रशासन ने पहले से ही कलेक्ट्रेट और प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर रखी थी। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात था। कार्रवाई के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। 

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts