राष्ट्रीय

भ्रष्टाचार पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन, घूसखोर डिप्टी SP को डिमोट कर बनाया दरोगा

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने डिप्टी एसपी विद्या किशोर शर्मा का डिमोशन करके वापस सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) बना दिया है। दरअसल, हाल ही में शर्मा का रिश्वत लेते एक वीडियो वायरल हुआ था।

क्या है पूरा मामला?

शर्मा के वायरल हुए वीडियो में वह 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह नोटों के बंडल झोले में लेते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो तब का है जब वह रामपुर में डिप्टी एसपी पद पर तैनात थे।

एक महिला ने आरोप लगाया था कि स्वामी विवेकानंद अस्पताल के संचालक विनोद यादव और तत्कालीन इंस्पेक्टर रामवीर यादव ने उसके साथ गैंगरेप किया, इसमें पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस मामले में पांच लाख की घूस लेते हुए सीओ विद्या किशोर का एक वीडियो अफसरों के संज्ञान में आया।

जांच में दोषी पाए जाने पर हुई कार्रवाई

विद्या किशोर शर्मा को 2021 में रामपुर में पदस्थापित किया गया था, जहां उन्हें रिश्वत मामले में प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित कर दिया गया था और मामले की जांच शुरू कर दी गई थी। जांच में विद्या किशोर शर्मा को दोषी पाया गया था।

इसके बाद आरोपी इंस्पेक्टर रामवीर यादव और अस्पताल संचालक विनोद यादव पर एफआईआर दर्ज कर ली गई और तत्कालीन सीओ को सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर शासन ने इसकी जांच एएसपी मुरादाबाद से करवाई।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button