ताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजन

Year Ender 2024 : इन बॉलीवुड सेलेब्स ने रचाई शादी, कुछ को किया ट्रोल तो कुछ को मिला प्यार

Year Ender 2024: यह साल खत्म होने की कगार पर है। साल 2024 कई चर्चित शादियों की वजह से खास रहा। इसमें बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत-राधिका की शादी सबसे खास रही। हालांकि, बॉलीवुड में भी इस साल कई कपल एक-दूजे के हुए। इनमें से कुछ ने दो बार शादी की तो कुछ ने सालों के इंतजार के बाद अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते को विवाह के बंधन में बांधा।

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी

लंबे समय से प्रेम बंधन में बंधे रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने इसी साल 21 फरवरी को शादी की थी। दोनों की ग्रेंड डेस्टिनेशन वेडिंग गोवा में हुई थी। इन दोनों की शादी की चर्चा काफी समय से चल रही थी।

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने सात साल की डेटिंग के बाद एक्टर जहीर इकबाल से शादी की है। दोनों की शादी 23 जून 2024 को हुई। शादी के बाद इस जोड़े ने एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया। इस कपल की शादी का वीडियो और तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं। लेकिन अपनी शादी को लेकर उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा। क्योंकि उनके दोनों भाई शादी के किसी भी फंक्शन में नजर नहीं आए, जिसके बाद अफवाह फैल गई कि जोड़े के माता-पिता उनकी शादी से खुश नहीं हैं।

 

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य

साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने 4 दिसंबर को एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से हैदराबाद में शादी रचाई। समांथा प्रभु से उनका हाल में तलाक हुआ। इस शादी में सोभिता का पारंपरिक लुक काफी चर्चा में रहा।

अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ

अदिति राव हैदरी ने एक्टर सिद्धार्थ से दो बार शादी की। 16 सितंबर को तेलंगाना के श्रीरंगपुर मंदिर में और दूसरी डेस्टिनेशन वेडिंग 27 नवंबर को राजस्थान में हुई। इस कपल की सीक्रेट वेडिंग की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट

एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने भी कई साल की डेटिंग के बाद एक्टर पुलकित सम्राट से शादी की। दोनों की शादी इसी साल 15 मार्च को दिल्ली हुई। इस जोड़े की शादी में केवल उनके परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों ने इसे खूब पसंद किया।

एंटनी थाटिल की हुईं कीर्ति सुरेश

साउथ इंडियन एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने 12 दिसंबर को बिजनेसमैन एंटनी थाटिल से शादी रचाई है। इस दौरान एक्ट्रेस ने कांजीवरम मदीसर साड़ी पहनी थी। दोनों ने गोवा में सात फेरे लिए, उनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई। कीर्ति सुरेश और एंटनी 15 साल से डेटिंग कर रहे थे।

इरा खान और नुपुर शिखरे

आमिर खान की बेटी इरा खान और नुपुर शिखरे ने रजिस्टर्ज मैरिज के बाद 10 जनवरी को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से उदयपुर में शादी की।

संबंधित खबरें...

Back to top button