इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई : लेडी हेड कांस्टेबल को 2 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, जमानत के एवज में मांगे थे रुपए

इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने आज एक महिला हेड कांस्टेबल को 2 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। परदेसीपुरा थाने की हेड कांस्टेबल अनीता सिंह ने महिला आरोपी से जमानत के नाम पर 5 हजार रुपए मांगे थे। हेड कांस्टेबल 1500 रुपए पहले ही ले चुकी थी।

जमानत के लिए मांगे थे 5 हजार

लोकायुक्त इंदौर में आवेदिका प्रियंका शुक्ला पत्नी सुरेन्द्र शुक्ला निवासी 132 सुभाष नगर परदेसीपुरा ने शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदिका ने बताया उसके विरुद्ध पुलिस थाना परदेसीपुरा में आपसी पारिवारिक विवाद का मामला दर्ज है। जिसमें महिला आरोपी से जमानत के नाम पर पांच हजार रुपए मांगी थी। बाद में साढ़े तीन हजार में सौदा तय हुआ।

पहले लिए थे 1500 रुपए

हेड कांस्टेबल अनीता सिंह महिला आरोपी से 1500 रुपए रिश्वत पहले ही ले चुकी थी। वहीं दूसरी किश्त के लिए दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर महिला ने लोकायुक्त ने इसकी शिकायत कर दी। जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने पुलिसकर्मी को रंगे हाथ पकड़ने का जाल बिछाया।

ये भी पढ़ें: रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : SDM का रीडर 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया, प्रकरण खारिज करने के लिए मांगे थे रुपए

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बुधवार जैसे ही महिला प्रधान आरक्षक अनीता सिंह दूसरी किश्त के रूप में 2 हजार रुपए रिश्वत ले रही थी, तभी लोकायुक्त की टीम ने वहां दबिश देकर उसे रंगे हाथ दबोच लिया। इस मामले में लोकायुक्त टीम आगे की कर्रवाई कर रही है। इधर, पुलिस विभाग ने भी जांच की बात कही है।

ये भी पढ़ें: CM शिवराज विदिशा के बाद पहुंचे सागर : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, बोले- नुकसान की भरपाई सरकार करेगी

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button