कोरोना वाइरसस्वास्थ्य

कोरोना डेली अपडेट: सोमवार को 14 हजार केस मिले, 26 हजार लोग ठीक हुए; 181 लोगों की मौत हुई

नई दिल्ली। देश में लगातार कोरोना वायरस के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को देश में 14 हजार 313 नए केस मिले, 26 हजार 579 लोग ठीक हुए और 181 लोगों की मौत हुई। इससे पहले रविवार को देश में 18 हजार 132 नए केस मिले थे, 23 हजार 624 लोग ठीक हुए थे और 214 लोगों की मौत हुई थी।

Image

लगातार घट रहे मामले

  • शनिवार को देश में 18 हजार 166 नए केस मिले थे, 23 हजार 624 लोग ठीक हुए थे और 214 लोगों की मौत हुई थी।
  • शुक्रवार को देश में 19 हजार 740 नए केस मिले थे, 23 हजार 70 लोग ठीक हुए थे और 248 लोगों की मौत हुई थी।
  • गुरुवार को देश में 21 हजार 257 केस दर्ज किए गए थे, 24 हजार 963 लोग ठीक हुए थे और 271 लोगों की मौत हुई थी।

आंकड़ों में कोरोना

अब तक कुल संक्रमित– 3 करोड़ 39 लाख 85 हजार
अब तक हुई मौतें– 4 लाख 50 हजार 963
अब तक ठीक हुए– 3 करोड़ 33 लाख 20 हजार
एक्टिव केस की संख्या – 2 लाख 14 हजार 900

वैक्सीनेशन अपडेट

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में सोमवार को कोरोना वायरस वैक्सीन की 65 लाख 86 हजार 92 डोज़ दी गईं। देश में अब 95 करोड़ 89 लाख 78 हजार 49 वैक्सीन दी जा चुकी हैं।

कितने टेस्ट किए गए

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक 11 अक्टूबर 2021 तक कोरोना वायरस के लिए 58 करोड़ 50 लाख 38 हजार 43 सैंपल टेस्ट किए गए। इनमें से सोमवार को 11 लाख 81 हजार 766 टेस्ट किए गए।

केरल में घटने लगे मामले

केरल में सोमवार को 6 हजार 996 नए मामले सामने आए, 16 हजार 576 लोग ठीक हुए और 84 लोगों की मौतें हुई। राज्य में अब एक्टिव केस की संख्या घटकर 1 लाख 1 हजार 419 हो गई है। वहीं, अब तक 26 हजार 342 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में अब तक 46 लाख 73 हजार 442 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button