इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर में धोखाधड़ी : क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने के नाम पर महिला से ठगी; करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। शहर में ऑनलाइन तरीके से धोखाधड़ी की वारदातों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इसी कड़ी में क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक महिला से धोखाधड़ी की वारदात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर नंबर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं दूसरे मामले में विजयनगर पुलिस ने करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने के बाद फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा घटनाक्रम ?

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला श्यामा ने पुलिस को शिकायत की कि उसे एक नंबर से फोन आया। संबंधित व्यक्ति ने यह आश्वासन दिया कि आपका क्रेडिट कार्ड चालू हो जाएगा। इसके बाद संबंधित नंबर वाले व्यक्ति ने उसे एक लिंक भेजा और उस पर क्लिक करने को कहा।जैसे ही महिला ने उस लिंक पर क्लिक किया ऑटोमेटिक OTP जनरेट हुआ। महिला ने जैसे ही संबंधित व्यक्ति को ओटीपी की जानकारी दी थोड़ी ही देर बाद महिला के अकाउंट से तकरीबन एक लाख रुपए गायब हो गए।

इसके बाद महिला ने उस नंबर पर फोन लगाकर विभिन्न तरह की जानकारी निकालनी चाही, लेकिन संबंधित व्यक्ति पर फोन घूमाने लगा। इसके बाद महिला ने पूरे मामले की शिकायत कनाड़िया पुलिस को की। तकरीबन 6 साल बाद पुलिस ने इस पूरे मामले में महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इधर, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। विजय नगर थाना क्षेत्र में कुछ माह पूर्व शराब कारोबारी ऋषि राय द्वारा विजयनगर थाने पर अपने ही कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जिनके द्वारा करोड़ों रुपए का गबन किया गया था। पूरे मामले में पुलिस ने शिकायत के बाद कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं घटना के बाद से हंसलाल नामक आरोपी फरार चल रहा था। इस पूरे मामले में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। वही हंसलाल घटना के बाद से ही अलग-अलग क्षेत्र में रहकर फरारी काट रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिस पर वैधानिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button