अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन में थमेगा युद्ध या रूस बना रहा मूर्ख! पुतिन ने कीव से सेना हटाने का किया ऐलान, लेकिन US को मॉस्को पर संदेह

रूस यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज 35वां दिन है। रूसी सैनिक लगातार यूक्रेनी शहरों में बमबारी कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच चल रहे इस युद्ध में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है। इसी बीच दोनों देशों ने तुर्की में शांति वार्ता की। इस बैठक में कीव और चर्नीहीव पर हमले कम करने को लेकर सहमति बनी। वार्ता के बाद पुतिन और जेलेंस्की के बीच सीधी मुलाकात की उम्मीद भी जगी है। वहीं अब पुतिन के इस फैसले पर अमेरिका को संदेह है।

पेंटागन: बड़े हमले के लिए तैयार रहना चाहिए…

हाल ही में यूक्रेन व रूस के बीच तुर्की के इस्तांबुल में शांति वार्ता हुई थी। इस दौरान रूस ने कीव से अपनी फौज कम करने पर रजामंदी दी, लेकिन 1 महीने से जारी जंग के बीच रूस के रवैये में नरमी को अमेरिका सुखद बदलाव नहीं मान रहा है। अमेरिकी रक्षा प्रतिष्ठान पेंटागन का कहना है कि यह सेना की वास्तविक वापसी न होकर तैनाती में रणनीतिक परिवर्तन है। दुनिया को अब यूक्रेन के अन्य क्षेत्रों पर बड़े हमले के लिए तैयार रहना चाहिए। कीव से सेना कम करने या हटाने का मतलब यह नहीं समझना चाहिए कि कीव पर खतरा खत्म हो गया है।

यूक्रेन संकट – फोटो : Social Media

पुतिन-जेलेंस्की की जल्द हो सकती है मुलाकात

इस्तांबुल में मंगलवार को दोनों देशों के नेताओं के बीच मुलाकात हुई थी। रूसी डेलिगेशन ने इस मीटिंग को सकारात्मक बताया है। इसके बाद रूस-यूक्रेन युद्ध विराम की उम्मीद नजर आई है। हालांकि, अभी भी दोनों पक्षों में सीजफायर पर सहमत नहीं बन पाई है। खबरों की मानें तो यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच सीधी बातचीत हो सकती है।

ये भी पढ़ें- UNSC में रूस की बड़ी हार: भारत ने भी नहीं किया समर्थन, यूक्रेन पर रूस के प्रस्ताव का 13 देशों ने किया बहिष्कार

रूसी हमलों में 12 लोगों की मौत

यूक्रेन के मायकोलायिव क्षेत्र में रूसी मिसाइलों से बहुत नुकसान हुआ है। हमलों में 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

ये भी पढ़ें- कोरोना की नई लहर से दहशत: चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में घर में Lock हुए लोग, बड़े स्तर पर हो रही जांच

संबंधित खबरें...

Back to top button