PlayBreaking News

बजरंग पूनिया के बाद विनेश फोगाट ने भी लौटाए अवॉर्ड, पुलिस ने रोका तो कर्तव्य पथ पर छोड़ा अर्जुन-खेल रत्न अवॉर्ड

Follow on Google News
बजरंग पूनिया के बाद विनेश फोगाट ने भी लौटाए अवॉर्ड, पुलिस ने रोका तो कर्तव्य पथ पर छोड़ा अर्जुन-खेल रत्न अवॉर्ड
दिल्ली। रेसलर विनेश फोगाट ने शनिवार को बड़ा कदम उठाते हुए अपना सम्मान ‘खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड’ प्रधानमंत्री को वापस लौटा दिया है। विनेश अवॉर्ड लौटाने प्रधानमंत्री के आवास पहुंची, लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया, जिसके बाद विनेश ने अपना अवॉर्ड पीएम के आवास के सामने कर्त्तव्यपथ पर ही छोड़ दिया। इससे पहले बजरंग पूनिया ने भी अपना पद्मश्री अवॉर्ड वापस कर दिया था।

पीएम मोदी को लिखा था पत्र

वहीं, बजरंग पूनिया से पहले साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया था। विनेश फोगाट ने 3 दिन पहले ही PM मोदी के नाम चिट्ठी लिखी थी। जिसमें उन्होंने महिला पहलवानों को इंसाफ न मिलने की बात कही थी। अवॉर्ड वापस करने के बाद विनेश ने कहा- मैं इंसाफ के लिए यहां तक आयी हूं। जब तक इंसाफ नहीं मिलता, ये लड़ाई जारी रहेगी। वहीं, बजरंग पूनिया ने विनेश के अवॉर्ड वापसी का वीडियो शेयर कर लिखा- यह दिन किसी खिलाड़ी के जीवन में न आए। देश की महिला पहलवान सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं।

पहलवानों की नाराजगी की यह है वजह

संजय सिंह रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष चुने गए थे। संजय सिंह ने WFI चुनाव में जीत दर्ज की थी, जो पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी रहे हैं। बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण और धमकी का आरोप लगाया था। ये रेसलर्स काफी समय से बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही किसी महिला को WFI का अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे थे। हालांकि, संजय सिंह के नेतृत्व में भारतीय कुश्ती महासंघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को खेल मंत्रालय ने सस्पेंड कर दिया है। देखें वीडियो... [embed]https://twitter.com/BajrangPunia/status/1741073208776986961[/embed]

2016 में अर्जुन, 2020 में खेल रत्न मिला

विनेश फोगाट को साल 2016 में अर्जुन अवॉर्ड और 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड मिला था। विनेश फोगाट भारतीय कुश्ती महासंघ दिग्गज रेसलर हैं। उन्होंने कई पदक अपने नाम किए हैं। इनमें 2022 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। 2019 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य, 2018 में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक, 2014, 2018 और 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया ये भी पढ़ें- PM को पद्मश्री लौटाने आवास पहुंचे रेसलर बजरंग पूनिया, पुलिस ने रोका तो फुटपाथ पर रखा अवार्ड
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts