Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पश्चिम बंगाल में 12वीं की परीक्षा सूची बदली, ममता बनर्जी बोलीं- उपचुनाव के कारण 6-15 अप्रैल के बीच नहीं होगा कोई Exam

पश्चिम बंगाल में 12वीं की परीक्षा सूची बदली, ममता बनर्जी बोलीं- उपचुनाव के कारण 6-15 अप्रैल के बीच नहीं होगा कोई Exam
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उपचुनाव को देखते हुए हायर सेकेंडरी की परीक्षा सूची में बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में हायर सेकेंडरी परीक्षा के लिए कुछ विषयों की तारीख बदली गई। ममता बनर्जी ने गुरुवार को राज्य के शिक्षा अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद इसकी घोषणा की।

उपचुनाव के कारण नहीं होगी परीक्षा

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि उपचुनाव के कारण 6-15 अप्रैल के बीच कोई परीक्षा नहीं होगी। परीक्षाएं 26 अप्रैल के बजाय 27 अप्रैल को खत्म होंगी। ये भी पढ़ें - पंजाब के CM भगवंत मान का बड़ा फैसला, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जारी करेंगे पर्सनल Whatsapp नंबर

दो सीटों पर होना है उपचुनाव

पश्चिम बंगाल में दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं। बता दें कि आसनसोल लोकसभा सीट और बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। जिसके लिए 12 अप्रैल को मतदान होगा। इसी के मद्देनजर परीक्षा सूची में बदलाव किया गया है। राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts