खबरें ज़रा हटकेताजा खबरराष्ट्रीय

“सीता” रहे “अकबर” के साथ.. हरगिज मंजूर नहीं.. शेर-शेरनी को लेकर हुआ विवाद, विश्व हिंदू परिषद पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए इस रोचक मामले को

कोलकाता। इस बार कहानी दो समुदाय की नहीं है, लेकिन बना दी गई है। मशहूर अंग्रेजी उपन्यासकार शेक्सपीयर कहते थे, “नाम में क्या रखा है”, लेकिन यहां नाम पर ही तो विवाद हुआ है। अब जरा बंगाल में हुए इस रोचक मामले को समझिए। सिलिगुड़ी के बंगाल सफारी पार्क में त्रिपुरा से शेर-शेरनी का जोड़ा लाया गया है। अब इसमें ट्विस्ट य़े हुआ कि शेरनी का नाम सीता और शेर का नाम अकबर है। जू अथॉरिटी ने इन दोनों को साथ रख दिया। इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने घोर आपत्ति जताई है। विहिप ने इसे हिंदू धर्म का अपमान बताते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है। लॉयन्स का ये कपल 12 फरवरी को त्रिपुरा के विशालगढ़ स्थित सिपाहीजला जूलॉजिकल पार्क से बंगाल सफारी पार्क पहुंचा था।

बंगाल के वन विभाग ने रखे नाम – VHP

विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि शेरों का नामकरण बंगाल के वन विभाग द्वारा किया गया है। ‘अकबर’ के साथ ‘सीता’ रखना हिंदू धर्म का अपमान है। वे इनका नाम बदलने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका लगा दी है। इस मामले में राज्य के वन अधिकारियों और सफारी पार्क के डायरेक्टर को पक्षकार बनाया गया है।

vinod bansal tweet on lions name contoversy in west bengal

वन विभाग की सफाई, हमने नहीं बदले नाम

विश्व हिंदू परिषद के आरोपों के बाद वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने शेर और शेरनी के नाम नहीं बदले हैं। 13 फरवरी को यहां आने से पहले ही शेर का नाम अकबर और शेरनी का नाम सीता रखा जा चुका था। इधर विहिप सिलीगुड़ी ने शुक्रवार को डीएफओ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने ममता सरकार से मामले में तत्काल कार्रवाई करने की बात कही है।

20 फरवरी को होगी सुनवाई

इस मामले में 16 फरवरी को जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की पीठ के समक्ष याचिका लगाई गई है। इस पर 20 फरवरी को सुनवाई होनी है। याचिकाकर्ताओं की मांग है कि शेरों के जोड़े का नाम बदला जाए। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, सिलीगुड़ी के बंगाल सफारी पार्क में शेर-शेरनी के जोड़े को रखा गया है, उनका नाम अकबर और सीता है। यह नाम किसने रखा है इसका पता चलना चाहिए और इस पर जांच होने की आवश्यकता है। इस हरकत की वजह से हिंदू जन-भावनाओं को ठेस पहुंची है।

ये भी पढ़ें – दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरा, 8 लोग घायल; कई लोगों के दबे होने की आशंका

संबंधित खबरें...

Back to top button