
बीजेपी ने 16 में से 13 नगर निगमों के लिए महापौर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। जबलपुर से काफी मंथन के बाद जानेमाने डॉक्टर जितेंद्र जामदार को महापौर प्रत्याशी बनाया गया है। डॉ. जामदार का सामना कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगतबहादुर सिंह अन्नू से होगा।
सांसद-मंत्रियों के खास हैं डॉ. जामदार
दशकों से शहर के प्रमुख डॉक्टरों में शुमार डाॅ. जामदार संगठन से लेकर सभी मंत्रियों और सांसदों की पसंद माने जाते रहे हैं। भाजपा नेताओं में डॉ. जामदार के नाम को लेकर किसी प्रकार का विरोध नहीं रहा है। यही कारण रहा कि उन्हें शहर के महापौर पद का दावेदार माना गया।
हर पैमाने पर खरे उतरे हैं डॉ. जामदार
पार्टी सूत्रों की मानें तो दो दिन तक चले मंथन में डॉ.जामदार पार्टी द्वारा तय किए गए मापदंडों पर खरे उतरे हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक डॉक्टर को लगभग सभी जानते हैं। बता दें कि 66 वर्षीय डॉक्टर जामदार ने एम.एस. ऑर्थोपेडिक्स तक पढ़ाई की है और वे वर्तमान में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त हैं। नगर निगम के कार्यों में भी उनका अच्छा खासा अनुभव है।
सीएम और संघ के खास
पार्टी नेताओं के अलावा डॉक्टर जामदार संघ व प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के करीबी माने जाते हैं। स्वच्छ छवि होने के कारण पार्टी की लिस्ट में उनका नाम सबसे ऊपर था।
6 जुलाई को जबलपुर में वोटिंग
पहले चरण में 6 जुलाई को नगर निगम जबलपुर के लिए वोट डाले जाएंगे। जबलपुर नगर निगम क्षेत्र में 9 लाख 75 हजार 440 मतदाता वोट डालेंगे। दूसरे चरण में नगरपालिकाओं के मतदान होंगे।
मुरैना से मीना जाटव, सागर से संगीता तिवारी, रीवा से प्रमोद व्यास, सतना से योगेश ताम्रकार, सिंगरौली से चंद्र प्रताप विश्वकर्मा, जबलपुर से जितेंद्र जामदार, कटनी से ज्योति दीक्षित, छिंदवाड़ा से अनंत धुर्वे, भोपाल से मालती राय, Bjp के महापौर प्रत्याशी। #BreakingNews
— Peoples Update (@PeoplesUpdate) June 14, 2022
ये भी पढ़ें : Monsoon Update 2022 – मध्यप्रदेश में तेजी से आगे बढ़ने लगा मॉनसून…