ताजा खबरधर्म

Weekly Horoscope : दांपत्य जीवन और व्यापारी वर्ग के लिए इस सप्ताह क्या है खास, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 10 September to 17 September 2023 : मशहूर ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्राचार्य न्यूसी समैया के मुताबिक, इस हफ्ते। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का ये पूरा सप्ताह…

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह कि शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में आप उन पर काबू पा लेंगे। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी, छोटे भाई-बहन अधीनस्थ कर्मचारी से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बन रहे हैं। संतान की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग से मामलों के लिए यह सप्ताह साधारण है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों से लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है। दांपत्य जीवन में कुछ कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है व्यापारी सप्ताह परेशानियों से भरा सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सप्ताह के अंत में आप उस पर काबू पा लेंगे, छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि वाहान भवन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए इस सप्ताह कुछ कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी, छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त को फिलहाल टाल देना ही उचित है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह परेशानी भरा रह सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपकी वाणी में ओज रहेगा। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद फरोख्त को टाल देना ही उचित है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है, प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है। छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह तरक्की के योग बन सकते हैं। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा, व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रह सकता है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में आप उस पर काबू पा लेंगे तथा आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है, प्रेम प्रसंग के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ कड़वाहट का अनुभव करना पड़ सकता है।व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सप्ताह के अंत में आप उस पर काबू पा लेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह प्रतियोगिता परीक्षा वाला रह सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कुछ परेशानी भरा रह सकता है। दांपत्य जीवन में कलह आदि की स्थिति को डाल देना उचित है। व्यापारी वर्ग को आर्थिक जोखिम से बचना चाहिए।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपना मनोबल बनाए रखें तथा व्यर्थ की चिंता को हावी न होने दें, अपनी वाणी पर संयम रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मेहनत भरा रह सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। दांपत्य जीवन में कटुता का अनुभव होगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ कष्टदायक रह सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, पिछले सप्ताह की कठिनाइयों से छुटकारा मिलेगा। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त को टाल देना उचित है। माता को लेकर चिंता रह सकती है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा नहीं है। विद्यार्थी वर्ग के लिए प्रतियोगिता परीक्षा का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है यात्रा से कष्ट होगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में आप परिस्थितियों सुधार लेंगे तथा आपके भाग्य बल में वृद्धि होगी। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त को टाल देना ही उचित है। प्रेम प्रसंग के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है। संतान की तरफ से कष्ट होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सप्ताह के अंत में आप उसे पर काबू पा लेंगे, अपनी वाणी पर संयम रखें। माता की तरफ से कष्ट प्राप्त होगा। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त को टाल देना उचित है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह सप्ताह शुभ फलदायक है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट प्राप्त होगा। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बन रहे हैं। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है। दांपत्य जीवन में कुछ कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है ।व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, पिछले सप्ताह की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अलस और प्रमाद की अधिकता रह सकती है। संतान की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में कलह का अनुभव करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा।

धर्म से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button