ताजा खबरधर्म

Weekly Horoscope 28 मई से 4 जून : कर्क राशि वालों को मिलेगा प्रमोशन, जानें अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह

Weekly Horoscope 28 to 4 june 2023 : मशहूर ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्राचार्य न्यूसी समैया के मुताबिक इस हफ्ते कर्क राशि जातकों के लिए नौकरी पेशा में तरक्की के योग बन सकते हैं। घर परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। मीन राशि वालों को अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है।


मेष : मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में कुछ अड़चन आ सकती है। आपके मनोबल और आत्मविश्वास में कुछ कमी रह सकती है। वाणी पर संयम रखें छोटी दूरी की यात्राओं के योग बन सकते हैं। छोटे भाई बहन अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से कुछ चिंता रह सकती है। भूमि वाहन भवन आदि से संबंधित कोई विवाद हो सकता है, उस स्थिति को टालने की कोशिश करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में भी यह सप्ताह अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक होगा बशर्ते आप खुद को षड्यंत्र से बचा कर रखें। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह सोच समझकर कार्य करने का है। दांपत्य जीवन में सतर्क रहने की आवश्यकता है। आय के नए साधन बन सकते हैं।

वृषभ : वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत पिछले सप्ताह की परेशानियों के साथ होगी। परंतु, सप्ताह मध्य में आप उन पर काबू पा लेंगे। इस सप्ताह आपका मनोबल बड़ा रहेगा। तथा वाणी में मधुरता रहेगी। आप अपने पराक्रम से समस्याओं पर निजात पाएंगे। माता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बन सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में भी यह सप्ताह शुभ है। यात्रा के योग बन सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए इस सप्ताह सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। आपका समय बहुत अच्छा नहीं है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में संभलकर रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने में परेशानी होगी।

मिथुन : मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी आ सकती है। आपके मन में आलस्य और प्रमाद का प्रभाव रहेगा। अपनी वाणी पर तथा खान-पान पर अंकुश रखें। आपकी वाणी से कार्य बिगड़ सकते हैं। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। माता की तरफ से कुछ लाभ होने की संभावना है। भूमि, वाहन, भवन आदि से लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह उचित नहीं है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह परिश्रम वाला रहेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग को आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।

कर्क : कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छी शुरुआत लेकर आएगा। परंतु, सप्ताह के अंत में आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। अपना मनोबल बनाए रखें। इस सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। परंतु आपको अनावश्यक विवाद से बचना चाहिए। घर परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। छोटे भाई-बहनों अधीनस्थ कर्मचारियों से लाभ होगा। छोटी दूरी की यात्राएं लाभप्रद होंगी। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त को टाल देना उचित रहेगा, अन्यथा आप को नुकसान हो सकता है। माता की तरफ से कुछ चिंता रह सकती है। प्रेम-प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह साधारण रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों की तरक्की के योग बन सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। सोच समझकर निवेश करें। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा।

सिंह : सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी होगी। आपका मनोबल बना रहेगा। आपकी तरक्की के योग बन रहे हैं। सरकार पक्ष से लाभ होगा। घर में मांगलिक वातावरण रहेगा। छोटे भाई-बहन अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छोटी दूरी की यात्राएं कष्टकारी हो सकती है। वाहन-भवन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बन रहे हैं। जो लोग घर से बाहर संपत्ति लेने पर विचार कर रहे हैं उनका कार्य पूरा हो सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में भी यह सप्ताह अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह उनके परिश्रम का प्रतिफल देने वाला रहेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा।

कन्या : कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं होगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में आप उन पर काबू पा लेंगे। आपके मनोबल में आपने सम्मान में वृद्धि होगी। अपनी वाणी पर संयम रखें और खानपान का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा आप बीमार पड़ सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों और छोटे भाई-बहनों से लाभ होगा। माता की तरफ से कुछ चिंता रह सकती है। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त को टाल देना उचित रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह प्रतियोगिता परीक्षा वाला रह सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह किसी जोखिम उठाने से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में रुका हुआ निर्णय आ सकता है।

तुला : तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी होगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपने इस सप्ताह आत्मविश्वास में कुछ कमी रह सकती है। अपना मनोबल बनाए रखें। प्रॉपर्टी से लाभ होने के योग बन रहे हैं। छोटे भाई-बहनों अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह उनके मेहनत का प्रतिफल देने वाला होगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह साधारण रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह लाभप्रद रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। परंतु, सप्ताह के अंत में आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने भाग्य पर भरोसा रखें। अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा आपका किसी बीमारी से पाला पड़ सकता है। छोटे भाई-बहन अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से भी शुभ समाचार प्राप्त होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बन सकते हैं। वर्ग के लिए यह सप्ताह प्रतियोगिता परीक्षा वाला रह सकता है। प्रेम-प्रसंग के मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मेहनत वाला रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र की राजनीति से स्वयं को बचाना होगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा।

धनु : धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह एक अच्छी शुरुआत लेकर आएगा। मन में उमंग का संचार होगा। पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए मान-सम्मान के अवसर बनेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। छोटी दूरी की यात्रा के योग पर सकते हैं।

मकर : मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी नहीं होगी। पिछले सप्ताह की परेशानियां साथ रहेंगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में आप उन पर काबू पा लेंगे। छोटे भाई-बहनों अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त को टाल देना फिलहाल उचित होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय अच्छा है। आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग के मामले में भी समय अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह समय राहत देने वाला है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह साधारण है। दांपत्य जीवन में सतर्क रहने की आवश्यकता है व्यर्थ के विवाद और कल को डाल देना उचित होगा।

कुंभ : कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने परिश्रम पर ध्यान दें। छोटे भाई बहनों और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त की योग बन सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह आलस्य वाला रह सकता है। प्रेम-प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मेहनत वाला रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मीन : मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत ठीक रहेगी। परंतु, सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है तथा खान-पान का भी विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि के लाभ होने की संभावना है। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मेहनत वाला रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। छोटी दूरी की यात्राओं के योग बन सकते हैं। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा और लाभप्रद रहेगा।

संबंधित खबरें...

Back to top button