धर्म

Weekly Horoscope 26-4 March 2023 : इस राशि के रिसर्चर्स के लिए सफलता लाएगा यह सप्ताह, इन्हें मिलेगा पैसा और तरक्की

Weekly Horoscope  26-4 March : मशहूर ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्राचार्य न्यूसी समैया से जानें यह सप्ताह किन राशियों के लिए कुछ अच्छा लाने वाला है । किन राशियों के जातकों को हो सकती है समस्या और करना होगा क्या उपाय!

मेष : इस राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी होगी। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। संपत्ति आदि खरीदने के भी योग हैं। खर्च की अधिकता रह सकती है। सप्ताहांत में कुछ चिंता या परेशानी होगी। विद्यार्थियों के लिए यह एक शुभ सप्ताह रहेगा। कुछ अवॉर्ड आदि भी मिल सकते हैं। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह साधारण ही रहेगा, परंतु नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह पदोन्नति का समय हो सकता है। दांपत्य जीवन के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा इस सप्ताह खर्च पर नियंत्रण रखें। निराशा को हावी ना होने दें।
उपाय : प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ : इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह एक अच्छी शुरुआत लेकर आया है। पिछले सप्ताह की परेशानियों का अंत होगा। इस सप्ताह रुके हुए धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपकी वाणी से बिगड़े कार्य बनेंगे। भूमि-भवन, वाहन आदि के संबंध में यह सप्ताह शुभ परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है, परंतु प्रतियोगिता परीक्षा में आशातीत सफलता मिलने की संभावना कम है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह एक मेहनत कराने वाला सप्ताह रहेगा। लेकिन, रुपए-पैसे का फायदा हो सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह सुखद परिणामों से भरा हुआ रहेगा। कोई इच्छापूर्ति अवश्य होगी।
उपाय : देवी मां की उपासना करें।

मिथुन : मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं होगी। पुरानी परेशानियां साथ रहेंगी। परंतु सप्ताह के मध्य से चीजें सुधरने लगेंगी तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कहीं अकारण ही यात्रा करनी पड़ सकती है। मन में उदासी और खिन्नता रहेगी। खर्चे अधिक रहेंगे। छोटे भाई-बहनों का और पड़ोसियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह भूमि-भवन और वाहन आदि के क्रय-विक्रय की योजना टाल दें। संतान पक्ष की चिंता करनी पड़ सकती है। प्रेम प्रसंगों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है, जबकि दांपत्य जीवन में शुभता रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा।
उपाय : गणेश जी को मोदक अर्पित करें।

कर्क : इस राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो ठीक रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानियां आएंगी। सप्ताहांत तक आप स्वयं के मनोबल से उन परेशानियों का अंत कर देंगे। भूमि, वाहन आदि से संबंधित परेशानी खड़ी हो सकती है और विवाद की स्थिति बन सकती है। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह एक अच्छा समय है। व्यापारी वर्ग के लिए भी एक सामान्य समय रहेगा। इस सप्ताह जुए-सट्टे आदि से दूर रहना ही आपके लिए हितकर होगा। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए यह एक अच्छा समय साबित होगा। माता की तरफ से कोई परेशानी आ सकती है। उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय : सोमवार को रुद्राभिषेक अवश्य करें।

सिंह : सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह एक अच्छी शुरुआत लेकर आया है। सप्ताह के मध्य में कुछ लाभ होगा, परंतु सप्ताहांत में आप किसी चिंता या परेशानी से घिर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पड़ोसियों से या भाई-बंधुओं से विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। भूमि-भवन वाहन आदि के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम प्रसंगों में यह सप्ताह अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को इस सप्ताह कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, विद्यार्थी वर्ग के लिए खासकर जो रिसर्च कर रहे हैं उनके लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा जाएगा। दांपत्य जीवन में कुछ नकारात्मकता आ सकती है। भाग्य के भरोसे न रहें। अकारण ही आलस्य आदि का प्रभाव रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय : सूर्य को जल चढ़ाएं और गायत्री मंत्र का पाठ करें।

कन्या : कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह एक अच्छी शुरुआत लेकर आया है। पिछले सप्ताह की समस्याएं खत्म होंगी। मन में एक सकारात्मकता का विचार रहेगा, लेकिन आपको वाणी पर संयम रखना होगा। वरना बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। छोटे भाई-बहनों का और पड़ोसियों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से भी शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग के लिए सामान्य समय है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय शुभ साबित होगा। भाग्य की प्रबलता रहेगी और भाग्य आपका साथ देगा। जो रिसर्च आदि कर रहे हैं उन्हें इस सप्ताह सावधानी से कार्य करना होगा।
उपाय : गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।

तुला : तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रह सकती है। परंतु, सप्ताह के मध्य से स्थिति सुधारने लगेगी। घर कुटंब से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। संतान पक्ष की चिंता करनी पड़ सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। वहीं, विद्यार्थियों के लिए यह एक अच्छा समय नहीं है। पढ़ाई में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। संतान पक्ष की भी चिंता करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में संभलकर रहें। यह सप्ताह शुभ नहीं है। वाद-विवाद से बचना होगा। प्रेम प्रसंग के लिए भी यह सप्ताह शुभ नहीं है। मन में नकारात्मकता हावी ना होने दें।
उपाय : देवी मां की आराधना करें और शुक्रवार के दिन कन्याओं को भोजन कराएं।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो सामान्य रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर दिक्कत हो सकती है। हालांकि, सप्ताह के अंत तक चीजें ठीक होने लगेंगी। अकारण ही खर्चे बढ़ेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता करनी पड़ सकती है। भूमि आदि के मामलों में नुकसान हो सकता है। प्रेम प्रसंगों के मामले में यह सप्ताह अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह एक अच्छा सप्ताह रहेगा, परंतु आलस्य से बचना होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा नहीं कहा जा सकता। कुछ गुप्त षड्यंत्र आदि हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह एक सामान्य सप्ताह है। हालांकि शुरुआत में कुछ धन लाभ हो सकता है।
उपाय : प्रतिदिन बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु : धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह साामान्य रहेगा, परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। भूमि व वाहन आदि का लाभ इस सप्ताह हो सकता है और घर में एक प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कोई मांगलिक कार्य भी हो सकता है। संतान पक्ष को लेकर चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंगों के मामलों में इस सप्ताह सावधानी बरतने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं रहेगा। पढ़ाई में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। वहीं, नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह एक अच्छा और मेहनत कराने वाला सप्ताह रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए यह सामान्य समय है। व्यापारी वर्ग के लिए भी सप्ताह साधारण ही रहेगा।
उपाय : विष्णु जी की आराधना करें।

मकर : मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। पड़ोसियों और छोटे भाई-बहनों की तरफ से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और भूमि, वाहन संबंधी कोई भी फैसला इस हफ्ते न करें। इनका क्रय-विक्रय आदि न करें। संतान पक्ष के लिए यह सप्ताह शुभ है। प्रेम प्रसंगों के लिए भी यह एक अच्छा समय रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अच्छा सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए पदोन्नति या मान-सम्मान के अवसर मिलेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए यह एक साधारण समय रहेगा। वैवाहिक जीवन भी सामान्य ही रहेगा।
उपाय : शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें।

कुंभ : कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं होगी। मन में कुछ नकारात्मकता रहेगी और उदासीनता की भावना रहेगी। आपको अभिमान करने से बचना चाहिए। आप अपनी वाणी से बिगड़े हुए कार्य बना लेंगे और घर में एक सुखद और उत्साह का वातावरण रहेगा। पड़ोसियों से विवाद से बचना होगा। भूमि-भवन आदि के क्रय विक्रय के लिए यह एक अच्छा समय है। माता की तरफ से भी कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा तथा किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय मिलाजुला रहेगा। किसी यात्रा आदि के भी योग बन सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह साधारण रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए यह एक सामान्य सप्ताह है।
उपाय : शनिवार को शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं।

मीन : मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह एक अच्छी शुरुआत लेकर आया है। लेकिन सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी आ सकती है। आप अपने मनोबल से सप्ताह के अंत में परेशानी से छुटकारा पा लेंगे। वाणी पर संयम रखें तथा बिना वजह कोई बात न करें। मुंह आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। पड़ोसियों से और छोटे भाई बहनों से कोई अच्छी खबर प्राप्त होगी। भूमि आदि से लाभ होने की संभावना है। संतान पक्ष के लिए यह सप्ताह अच्छा है। वहीं, विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह एक मिलाजुला सप्ताह रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के तबादले आदि के योग बन सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह लाभप्रद रहेगा। भाग्य भी प्रबल है। इस हफ्ते आलस्य को हावी न होने दें तथा खर्चों पर अंकुश रखें।
उपाय : विष्णु जी की आराधना करें।

संबंधित खबरें...

Back to top button