ताजा खबरधर्म

Weekly Horoscope : इस राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में अचानक हो सकता है परिवर्तन, वाणी पर रखें संयम, जानिए अपनी राशि के लिए कैसा रहेगा सप्ताह

Weekly Horoscope 10 July to 16 July 2023 : मशहूर ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्राचार्य न्यूसी समैया के मुताबिक, इस हफ्ते सिंह राशि वालों को नौकरी में मेहनत की अधिकता रहेगी। व्यापारी वर्ग को इस सप्ताह सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। व्यर्थ के विवाद से स्वयं को बचाना होगा। वहीं मकर राशि वाले अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट हो सकता है।

मेष : मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में आप अपनी परेशानियों पर काबू पा लेंगे तथा आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपकी वाणी से बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट प्राप्त होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि की चिंता रहेगी। प्रेम-प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग को इस सप्ताह आलस और प्रमाद से बचना चाहिए। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कुछ खास फलदायक नहीं रहेगा। व्यापारी वर्ग को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। आपको अपने पार्टनर आदि से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आय में रुकावट रहेगी।

वृषभ : वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सप्ताह के अंत में आप उन पर काबू पा लेंगे तथा आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। आपकी वाणी में एक ओज रहेगा, परंतु अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। छोटे भाई-बहन, अधीनस्थ कर्मचारियों पड़ोसियों और रिश्तेदारों से निराशा होगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। प्रेम-प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह साधारण है। विद्यार्थी वर्ग को अपनी मेहनत पर भरोसा करना चाहिए। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह परेशानी भरा रह सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। पार्टनर से सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता की तरफ से कुछ चिंता रह सकती है। आय से अधिक व्यय रहेगा, सचेत रहें।

मिथुन : मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। परंतु, सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी आ सकती है। आपका आत्म बल बढ़ा रहेगा, परंतु अति आत्मविश्वास ही होने से बचना चाहिए। छोटे भाई-बहनों और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से कुछ चिंता रह सकती है। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा नहीं है। विद्यार्थी वर्ग को अपने मन के भटकाव से बचना चाहिए। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। मनोरंजन के अवसर प्रदान होंगे। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह लाभप्रद हो सकता है। दांपत्य जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है। पिता की तरफ से कुछ चिंता रह सकती है। आय में अवरोध रहेगा।

कर्क : कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपकी वाणी में प्रभाव रहेगा तथा इससे आप अपने बिगड़े हुए कार्य बना लेंगे। छोटे भाई और अधीनस्थ कर्मचारियों की वजह से कुछ चिंता या परेशानी रह सकती है। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त को फिलहाल डाल देना ही उचित रहेगा। माता की तरफ से कुछ चिंता या परेशानी रह सकती है। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए इस सप्ताह आलस्य प्रमाद की अधिकता रह सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह उचित फलदायक रहेगा। तरक्की के योग बन सकते हैं। आपको राजनीतिक द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह साधारण समझकर कार्य करने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। इस हफ्ते यात्रा के योग बन सकते हैं। आपको व्यर्थ की चिंता परेशानी से बचना चाहिए।

सिंह : सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी। पिछले सप्ताह की परेशानियां यथावत रहेंगी परंतु सप्ताह के मध्य में आप उन पर काबू पा लेंगे। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। मन में दुविधा और द्वंद रह सकता है। छोटे भाई-बहनों और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी आ सकती है। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बन रहे हैं। आपको उनसे लाभ भी हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को इस सप्ताह फोकस रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। प्रेम-प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह परेशानी भरा रह सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मेहनत की अधिकता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए इस सप्ताह सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। व्यर्थ के विवाद से स्वयं को बचाना होगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। सरकारी पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा तथा लाभ भी मिलेगा।

कन्या : कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी आ सकती है। वहीं सप्ताह के अंत में आप उन पर काबू पा लेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा खान-पान का भी विशेष ध्यान रखें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं तथा उनसे लाभ होने की भी पूरी संभावना है। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त को फिलहाल टाल देना ही उचित होगा। अन्यथा आप को नुकसान हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा नहीं है। व्यर्थ लड़ाई-झगड़े विवाद से बचना होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह साधारण है। व्यापारी वर्ग को इस सप्ताह सोच समझकर निवेश करने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में तनाव या परेशानी रह सकती है।

तुला : तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो ठीक रहेगी। परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में अवसाद और उदासी की भावना घर कर सकती है। अपना आत्म बल एवं मनोबल बनाए रखें। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ असुविधा हो सकती है। माता की तरफ से भी कुछ चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मेहनत और परिश्रम वाला रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कुछ कष्टदायक रह सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह लाभप्रद हो सकता है किंतु, सोच समझकर कदम उठाने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन कष्ट पूर्ण रहेगा। पिता को लेकर भी कुछ चिंता रह सकती है। यात्रा को टाल देना ही उचित है।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि, वाहन, भवन के खरीद-फरोख्त के योग बन सकते हैं। माता से अनबन हो सकती है। प्रेम-प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह सतर्क रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह प्रतियोगिता परीक्षा का समय है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह लाभदायक हो सकता है बशर्ते कार्य क्षेत्र की राजनीति से खुद को बचा कर रखें। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। लंबी दूरी की यात्राएं कष्ट हो सकती हैं अतः उन्हें टाल देना ही उचित है।

धनु : धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में आप उन पर काबू पा लेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग की भावना रहेगी। माता की तरफ से भी चिंता रह सकती है। भूमि, वाहन, भवन आदि की खरीद-फरोख्त को टाल देना उचित होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह सोच समझकर निवेश करने की आवश्यकता है।

मकर : मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी होगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट हो सकता है। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त के फैसलों को फिलहाल टाल देना ही उचित होगा अन्यथा आपको कुछ हानि हो सकती है। माता की तरफ से चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह आलस्य और प्रमाद वाला रह सकता है। प्रेम-प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह शुभ है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए इस सप्ताह संभलकर कार्य करने की आवश्यकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा।

कुंभ : कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। परंतु्, सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में बिना वजह ही अशांति की भावना रह सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा खान-पान का भी ध्यान रखें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कष्ट हो सकता है। छोटी दूरी की यात्राएं कष्ट पर रहेंगी। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि से भी लाभ होने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं रहेगा। अपना मनोबल बनाए रखें। प्रेम-प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह कुछ खास नहीं है आप में अनबन हो सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापारी वर्ग को संभल कर कार्य करने की आवश्यकता है। विवाद की स्थिति से दूर रहें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है।

मीन : मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। इसलिए सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा तथा आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। व्यर्थ की चिंताओं से खुद को दूर रखें। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई-बहनों अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त को टाल दें। माता की तरफ से कुछ चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में भी यह सप्ताह अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को यह सप्ताह शुभ फलदायक हो सकता है, परंतु विवाद आदि की स्थिति उत्पन्न ना होने दें। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं रहेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा।

संबंधित खबरें...

Back to top button