ताजा खबरधर्म

Weekly Horoscope : इस राशि के जातक को प्रेम-प्रसंग में सतर्क रहने की आवश्यकता, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Weekly Horoscope 03 July to 09 July 2023 : मशहूर ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्राचार्य न्यूसी समैया के मुताबिक, इस हफ्ते मेष राशि वालों को प्रेम-प्रसंग के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। लेकिन, दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। वहीं कन्या राशि वालों को भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त को फिलहाल टाल देना ही उचित होगा। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा व्यर्थ के विवाद से स्वयं को दूर रखें।

मेष : मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी तथा घर परिवार में एक सुखद वातावरण रहेगा। छोटे भाई-बहनों और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बन सकते हैं, उनसे आपको लाभ होगा। माता की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। मेहनत की अधिकता रह सकती है। प्रेम-प्रसंग के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। बिना वजह विवाद हो सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं है। व्यापारी वर्ग को संभलकर कार्य करने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा।

वृषभ : वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी नहीं होगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में आप उन पर काबू पा लेंगे। आपका भाग्य आपका साथ देगा। आपकी वाणी में ओज रहेगा। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। छोटी दूरी की यात्राएं हो सकती है। माता की तरफ से कुछ कष्ट रह सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह साधारण रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए कुछ अड़चन आ सकती है। व्यापारिक वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें और व्यर्थ के विवाद से बचे।

मिथुन : मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सप्ताह के अंत में आप उस पर काबू पा लेंगे। आपके मन में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रहेगी तथा घर परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। छोटे भाई-बहनों और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा से कष्ट होगा। माता की तरफ से कुछ लाभ हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा नहीं है, आपको अपना मनोबल बनाकर रखना चाहिए। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मेहनत वाला हो सकता है। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यर्थ के क्लेश से बचना चाहिए। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह लाभप्रद रह सकता है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।

कर्क : कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत ठीक रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपके कार्य बनेंगे। परंतु, सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके स्वभाव में आलस्य और प्रमाद की अधिकता रह सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें खानपान का भी ध्यान रखें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों पर कुछ आर्थिक व्यय हो सकता है। भूमि, वाहन, भवन आदि खरीद-फरोख्त को फिलहाल टाल देना ही उचित होगा। माता की तरफ से कुछ कष्ट हो सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह साधारण है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह तरक्की वाला हो सकता है। कार्य क्षेत्र की राजनीति से स्वयं को दूर रखें। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह आर्थिक जोखिम उठाने से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में हो सकती है।

सिंह : सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। पिछले सप्ताह की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आपके मन में एक आत्मविश्वास रहेगा। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ कष्ट हो सकता है। आपके पराक्रम में कुछ कमी रह सकती है। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि से लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह साधारण है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित हो सकता है। व्यापारी वर्ग को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में समझकर कार्य करने की आवश्यकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद और क्लेश से दूर रहें। इस सप्ताह आपको कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है तथा यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

कन्या : कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी। मन में विश्वास की कमी रह सकती है। परंतु, सप्ताह के मध्य में परिस्थितियां सुधर जाएंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा व्यर्थ के विवाद से स्वयं को दूर रखें। मुंह तथा दांतों से संबंधित परेशानी हो सकती है। पड़ोसियों तथा अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ कष्ट हो सकता है। माता की तरफ माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त को फिलहाल टाल देना ही उचित होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह साधारण प्रतियोगिता परीक्षा के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मुश्किल भरा हो सकता है। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए शुभ नहीं है। दांपत्य जीवन में संभलकर कार्य करने की आवश्यकता है। व्यापारी वर्ग को सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। आर्थिक जोखिम न उठाएं।

तुला : तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी होगी। परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में बेवजह की चिंता या अवसाद रह सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से असहयोग रह सकता है। भूमि, वाहन, भवन आदि से कुछ कष्ट होने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह साधारण रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में संभलकर कार्य करने की आवश्यकता है। समय सही नहीं है, व्यर्थ वाद विवाद हो सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मुश्किल भरा रह सकता है। व्यापारी वर्ग को संभलकर कार्य करने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में कलह रह सकता है।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी होगी। परंतु, सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी आ सकती है। छोटे भाई-बहन अधीनस्थ कर्मचारी तथा रिश्तेदारों से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। माता की तरफ से कुछ तनाव रह सकता है। भूमि, वाहन, भवन आदि संबंधी किसी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह प्रतियोगिता परीक्षा वाला रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह तनाव भरा रह सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। आपका भाग्य आपका साथ देगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

धनु : धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा तथा मन में नई ऊर्जा का संचार होगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी आ सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। अपना आत्मबल बनाए रखें। प्रेम-प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह शुभ नहीं है, जोखिम उठाने से बचना चाहिए। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। मनोरंजन के अवसर बनेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। राजकीय पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा।

मकर : मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में परिस्थितियां सुधर जाएंगी। आप में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से असहयोग रहेगा। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त को फिलहाल टाल देना उचित रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह साधारण है। आलस्य और प्रमाद की अधिकता रह सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए इस सप्ताह राजकीय पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है।

कुंभ : कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सप्ताह के अंत में आप उस पर काबू पा लेंगे। मन में व्यर्थ की चिंता परेशानी रह सकती है। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग की भावना रहेगी। भूमि, वाहन, भवन आदि का सुख रहेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह साधारण है। विद्यार्थी वर्ग को यह सप्ताह अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा आलस और प्रमाद की अधिकता रहेगी। मनोरंजन के अवसर बनेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह मेहनत वाला हो सकता है। दांपत्य जीवन में कलह रह सकती है।

मीन : मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। परंतु, सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी आ सकती है। अपना मनोबल बनाए रखें। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा खान-पान का भी विशेष ध्यान रखें। छोटे भाइयों और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त के अवसर बन सकते हैं। माता से अनबन हो सकती है। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह आलस्य और प्रमाद की अधिकता रहेगी। आपके मनोरंजन के अवसर बन सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए इस सप्ताह मेहनत की अधिकता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। सरकारी पक्ष से लाभ होगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा।

संबंधित खबरें...

Back to top button