भोपालमध्य प्रदेश

MP Mausam Update : 5 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, तापमान में बढ़ोतरी संभव; जानें प्रमुख शहरों का तापमान

मध्यप्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से नवंबर के पहले सप्ताह में पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। अगले 5 से 6 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। इन दिनों में तापमान में बढ़ोतरी संभव है। हिमालय में बर्फबारी के बाद प्रदेश का मौसम भी ठंडा होगा, लेकिन उसके लिए करीब एक हफ्ते का इंतजार करना होगा।

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम ?

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वह सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दमोह एवं राजगढ़ में दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वह सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस मंडला में दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- MP Mausam Update : नवंबर से फिर बदलेगा मौसम… प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, तापमान में रहेगा उतार-चढ़ाव

यहां अधिकतम तापमान रहा

शहर अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
दमोह 35
राजगढ़ 35
गुना 34.2
ग्वालियर 34
उज्जैन 34
नौगांव 34
खंडवा 33.5
दतिया 33.2
धार 33
रतलाम 33
सागर 33

यहां न्यूनतम तापमान रहा

शहर न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
पचमढ़ी 10.5
मंडला 11.6
रायसेन 13.4
छिंदवाड़ा 13.4
नौगांव 13.5
उमरिया 13.5
बैतूल 13.8
खंडवा 14.4
खरगोन 14.4
रीवा 14.6

जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम विक्षोभ (पाकिस्तान से आ रही हवाएं) अभी कमजोर हैं और हिमालय में बर्फबारी नहीं होने से हवाएं स्ट्रांग नहीं हैं। जिसके कारण मौसम शुष्क हो रहा है, लेकिन तेज ठंड नहीं पड़ रही है। जैसे ही ये हवाएं नीचे आएंगी, इसके बाद मध्यप्रदेश में ठंडक का असर दिखाई देने लगेगा। इस महीने के अंत तक न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहेगा। वहीं, अधिकतम सामान्य से एक डिग्री अधिक ही रहेगा।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button