राष्ट्रीय

Weather Update : वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते पिछले एक महीने से पूरे उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। इसके अलावा मध्य और पश्चिम भारत में हवा के झोकों से ठिठुरन बढ़ गई है। IMD ने फरवरी में फिर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जाहिर की है।

उत्तर भारत में शीतलहर

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है। जिसके चलते उत्तर भारत में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज भी ठंड रहेगी।

आज कहां कितना रह सकता है तापमान?

फरवरी के पहले हफ्ते में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 2 फरवरी तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचने की उम्मीद है। जिसके चलते 2 से 4 फरवरी के बीच दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में बारिश होने की संभावना है। फरवरी के पहले सप्ताह में पूर्वी और उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है।

शीतलहर की चपेट में रहेंगे ये राज्य!

  • मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में आज से शीतलहर की स्थिति कम होने की संभावना है। बारिश की गतिविधियों और शीतलहर के साथ 3 फरवरी से एक बार फिर ठिठुरन बढ़ सकती है।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर की स्थिति जारी रह सकती है।
  • मध्य प्रदेश के आधे से ज्यादा इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। अगले 24 घंटों में भी ठंड का असर ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Mann Ki Baat : नए साल में पहली बार ‘मन की बात’ करेंगे PM मोदी, इस बार देरी से शुरू होगा कार्यक्रम

संबंधित खबरें...

Back to top button