राष्ट्रीय

Weather Update : दिल्ली में बारिश के टूटे सारे रिकॉर्ड, पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड; जानें आज का मौसम

कड़ाके की ठंड के बीच देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठिठुरन और बढ़ गई है। बीते 2 दिन से बारिश की गतिविधियों के चलते तापमान में गिरावट आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम यूपी, राजस्थान, चंडीगढ़ में आज भी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में टूटा 32 साल पूराना रिकॉर्ड

लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ ने राजधानी दिल्ली में बारिश का 32 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार तक हुई बारिश को मिलाकर अभी तक जनवरी में 69.8 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। 32 साल पहले यानी 1989 में 79.7 मिमी बारिश हुई थी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में दिल्ली- एनसीआर में बारिश का दौर जारी रहेगा। सोमवार से मौसम खुलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश की संभावना जताई है।

बारिश और बर्फबारी की वजह

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है और प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों पर बना हुआ है। जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है।

आज कितना तापमान रह सकता है?

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

  • एक ट्रफ रेखा पश्चिमी राजस्थान से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है। जिसके चलते उत्तर और पूर्वोत्तर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, शेष उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, सिक्किम, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, शेष पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात के पूर्वी हिस्सों और कोंकण और गोवा में हल्की बारिश संभव है।
  • अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
  • मुजफ्फराबाद और लद्दाख में हल्की बारिश के साथ 12 जगहों पर मध्यम वर्षा तथा हिमपात संभव है।

श्रीनगर में हिमपात की संभावना

उत्तराखंड से लेकर कश्मीर तक पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। जम्मू कश्मीर में पारा माइनस 7 डिग्री तक लुढ़क गया है। बर्फबारी के चलते शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ा है। जम्मू में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं श्रीनगर में मध्यम वर्षा तथा हिमपात की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Subhash Chandra Bose Jayanti : PM Modi आज India Gate पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण, जानें इसकी खासियत

संबंधित खबरें...

Back to top button