
देश के अधिकांश राज्यों में चिलचिलाती धूप के साथ भीषण लू का प्रकोप बना हुआ है। दिन के समय सूरज जिस तरह से तप रहा है, उसकी गर्मी से रात के तापमान में भी इजाफा हो रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में हीट वेव और गर्मी को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में मौसम का हाल
आईएमडी ने आज दिल्ली में हीट वेव की चेतवानी जारी की है। दिल्ली का आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
MP के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने के आसार व्यक्त किए हैं। इसके अलावा कई हिस्सों में सीवियर लू चलने की आशंका जताई है। आईएमडी ने ग्वालियर, छिंदवाड़ा, सतना, टीकमगढ़, उज्जैन, जबलपुर, रीवा और शहडोल जैसे शहरों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें- MP Mausam Update : प्रदेश में खरगोन सबसे गर्म, 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा; इन जिलों में लू की चेतावनी
इन राज्यों में चलेगी लू
- आईएमडी के मुताबिक, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बन सकती है।
- IMD ने आज पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली के कुछ स्थानों पर भीषण लू के साथ कई जगहों पर गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
दिल्ली | 20.0 | 42.0 |
श्रीनगर | 10.0 | 28.0 |
अहमदाबाद | 26.0 | 44.0 |
भोपाल | 20.0 | 42.0 |
चंडीगढ़ | 21.0 | 41.0 |
देहरादून | 18.0 | 38.0 |
जयपुर | 24.0 | 41.0 |
शिमला | 18.0 | 28.0 |
मुंबई | 25.0 | 35.0 |
लखनऊ | 21.0 | 42.0 |
गाजियाबाद | 22.0 | 40.0 |
जम्मू | 20.0 | 37.0 |
लेह | 4.0 | 17.0 |
पटना | 25.0 | 40.0 |
राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
देश में बढ़ती गर्मी का सबसे ज्यादा असर राजस्थान में देखने को मिल रहा है। राजस्थान के अधिकांश इलाके गर्मी की चपेट में हैं, यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6-7 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में तीव्र हीट वेव की चेतावनी (रेड अलर्ट) जारी की है।
इन राज्यों में बारिश की संभावना
- मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के दक्षिणी तट पर कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
- वहीं, नागालैंड, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें- आधी रात को CM योगी के ऑफिस का ट्विटर हैंडल हैक, एक के बाद एक किए गए कई ट्वीट; यूपी सरकार ने कही ये बात