Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Weather Updates: इन राज्यों में बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, MP के कई इलाकों में दिन में रात जैसी फीलिंग; जानें अपने शहर का हाल

देशभर में मौसम सर्द होता जा रहा है। कहीं भारी बारिश और बर्फबारी तो कहीं शीतलहर से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है। यहां जानें आज कहां कितना तापमान रह सकता है-

बारिश की वजह से दिन में रात जैसी फिलिंग

मध्यप्रदेश में मंगलवार सुबह की शुरुआत बारिश से हुई है। बारिश और ठंडी हवाओं की वजह से दिन के तापमान में काफी गिरावट देखने को मिला है। भोपाल में दिन का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है। बारिश की वजह से दिन और रात के तापमान में महज तीन डिग्री सेल्सियस का फासला रहा है। वहीं, प्रदेश में कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं। साथ ही घना कोहरा छाया हुआ था। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में बुधवार को भी तेज ठंडी हवाएं चलेंगी।

दिल्ली में बारिश के बाद कड़ाके की ठंड

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम शुरू हो चुका है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी मैदानी इलाकों में कहर बनकर टूट रही है। वहीं बीती रात कई जगह हुई बारिश ने पारा और गिरा दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर तक पंजाब, दिल्ली और यूपी में एक बार फिर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। इस दौरान तापमान में और गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। [embed]https://twitter.com/AHindinews/status/1476013188990730241[/embed] गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वायु गुणवत्ता ‘खराब' श्रेणी में रही।

उत्तराखंड के मुनस्यारी में बर्फबारी

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में बर्फबारी हुई है। इसकी वजह से मैदानी इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है। साथ ही लोगों को यातायात में परेशानियां को सामना करना पड़ रहा है। [embed]https://twitter.com/ANINewsUP/status/1476035736688230401[/embed]

पहाड़ी प्रदेशों में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। इस कारण, कश्मीर के मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बर्फबारी, जम्मू-कश्मीर, जोजिला-मिनमर्ग अक्ष के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी और लद्दाख के कुछ स्थानों, खासकर कारगिल-जांस्कर क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हो सकती है। ये भी पढ़ें- ओमिक्रॉन का कहरः अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस में कोरोना विस्फोट, जानें किस देश में संक्रमितों की संख्या नए स्तर पर पहुंची

उत्तर भारत के बाकी प्रदेशों का हाल

महाराष्ट्र में येलो अलर्ट के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में मध्यम से लेकर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पश्चिमी हिमालय पर बर्फबारी हो सकती है, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में ठंडक के और बढ़ने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के आसपास के हिस्सों पर लगातार बना हुआ है, जिसकी वजह से मौसम में बदलाव दर्ज किया गया है।

आज कहां कितना तापमान रह सकता है?

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts