
देश के कई राज्यों में अब मौसम बदल रहा है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में जहां सुबह-शाम की गुलाबी ठंड है तो वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में हल्के कोहरे के साथ शीतलहर के चलते ठंड बरकरार है। वहीं देश के कुछ राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में हल्की ठंड अभी जारी रहेगी।
यहां हो सकती है बारिश
- दिल्ली से सटे राज्यों पंजाब, हरियाणा समेत पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
- पश्चिमी झंझावत की वजह से बंगाल में आज और कल कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।
- असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु में आज बारिश हो सकती है।
- सिक्किम में भी आज हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।
- उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में आज न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।
आज कहां कितना रह सकता है तापमान?
यहां हो सकती है बर्फबारी
मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आने वाले दो तीन दिनों तक बारिश हो सकती है। वहीं पहाड़ी इलाकों में गरज के साथ बारिश बर्फबारी के भी आसार हैं।
MP में मौसम का हाल
पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से एमपी में सिहरन फिर बढ़ गई है। अगले तीन दिनों तक एमपी के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। 17 फरवरी 2022 तक मध्यप्रदेश में अधिकांश इलाकों में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है।