
देश के कई राज्यों में नौतपा से पहले ही मानसून का ट्रेलर दिखने लगा है। दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, UP, हरियाणा और बिहार में धूल भरी आंधी चलने के साथ बारिश हुई। इसी के साथ लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। वहीं बारिश और बर्फबारी के चलते प्रशासन ने केदारानाथ धाम की यात्रा रोक दी है।
कई राज्यों में ओलावृष्टि की भी आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होगी। कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ राज्यों में आंधी-तूफान की वजह से लोगों को मुश्किलें हो सकती हैं।
MP में अभी दिखेगा प्री-मानसून का असर
मध्य प्रदेश में भी मंगलवार तड़के बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, भोपाल सहित मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले दो-तीन दिन प्री-मानसून गतिविधि बरकरार रह सकती है। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। एक ट्रफ लाइन इससे होती हुई अरब सागर तक जा रही है। यह अरब सागर से नमी खींच रही है, जिसकी वजह से प्रदेश के मौसम में बदलाव हुआ है।
ये भी पढ़ें- Mausam Update : MP में गर्मी से राहत, इन जगहों पर बारिश के आसार; जानें प्रमुख शहरों का तापमान
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
दिल्ली | 19.0 | 34.0 |
श्रीनगर | 13.0 | 20.0 |
अहमदाबाद | 29.0 | 41.0 |
भोपाल | 28.0 | 40.0 |
चंडीगढ़ | 23.0 | 38.0 |
देहरादून | 19.0 | 31.0 |
जयपुर | 28.0 | 39.0 |
शिमला | 17.0 | 32.0 |
मुंबई | 28.0 | 35.0 |
लखनऊ | 25.0 | 36.0 |
गाजियाबाद | 23.0 | 37.0 |
जम्मू | 22.0 | 29.0 |
लेह | 4.0 | 16.0 |
पटना | 24.0 | 34.0 |
बिहार के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
बिहार के 7 जिलों में देर रात बारिश हुई है, इसी के साथ कई जिलों में हवा की रफ्तार 30-40 किमी/घंटा रही। मौसम विभाग ने राज्य के 7 जिलों के लिए ऑरेंज और एक जिले में येलो अलर्ट जारी किया है।
इन राज्यों में आज और कल बारिश का अनुमान
- उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी आज अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है।
- हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज और कल और आज पंजाब में तेज बारिश हो सकती है।
- जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी आज बारिश होने का अनुमान है।
- बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी अगले 2 दिनों के दौरान छिटपुट/मध्यम बारिश होने की संभावना है।
60 साल बाद मई महीने में यहां हुई बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार में 60 साल बाद मई महीने में बर्फबारी हुई है। जानकारी के मुताबिक, इससे पहले 1962 मई में बर्फबारी हुई थी। इस प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर अक्टूबर से अप्रैल महीने तक बर्फबारी होती थी, लेकिन इस बार मई महीने के अंतिम सप्ताह में यह बर्फबारी हुई है।
ये भी पढ़ें- Haryana Road Accident: जींद में दर्दनाक सड़क हादसा, अस्थियां विसर्जित कर हरिद्वार से लौट रहे परिवार के 6 लोगों की मौत
अचानक कैसे बदल गया भारत का मौसम
उत्तरी पाकिस्तान में बने नए सिस्टम से उत्तर भारत में मौसम में बदलाव हुआ है। अगले 5 दिन तक बारिश का दौर चलता रहेगा, साथ ही मानसून की हलचल भी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में 26 और 27 मई को हीटवेव चल सकती है।