राष्ट्रीय

Weather Update : घने कोहरे की चादर में उत्तर भारत, कई शहरों में विजिबिलिटी 25 मीटर से भी कम; पांच राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में ठंड का सितम बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब में घना कोहरा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट है। राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब में आज (मंगलवार), 20 दिसंबर को सुबह के वक्त घने कोहरे की चादर है। कई राज्यों में तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है। वहीं, कुछ राज्यों में बारिश के भी आसार हैं।

उत्तर भारत के तापमान में आई गिरावट

हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए मौसम विभाग ने घने से बहुत घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के कारण कई जगहों पर विजिबिलिटी 100 मीटर से कम है।

कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम

दिल्ली के पालम इलाके में सुबह करीब 5.30 बजे विजिबिलिटी 25 मीटर तक रही तो वहीं सफदरजंग इलाके में 50 मीटर तक दृश्यता रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा पंजाब के भटिंडा में घने से बहुत घने कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी रही। अमृतसर, पटियाला, लखनऊ के कई इलाकों में भी विजिबिलिटी 25 मीटर तक दर्ज की गई।

इन पांच राज्यों में शीतलहर का प्रकोप

देश में 21 दिसंबर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की माने को अगले पांच दिनों तक हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। सुबह के समय हवा की रफ्तार भी तेज होगी।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज यानी 20 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहेगा। वहीं, दिल्ली में अगले 3 दिन घना कोहरा देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। अगर प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली की एयर क्वालिटी गंभीर कैटेगरी है। कल शाम 6 बजे के करीब आनंद विहार इलाक में AQI 444 दर्ज किया गया जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।

लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जाएगा। लखनऊ में भी आज घना कोहरा छाया रहेगा। गाजियाबाद में भी आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जाएगा। गाजियाबाद में भी आज घना कोहरा छाया रहेगा।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button