Weather Forecast : फिर बदलेगा मौसम, मार्च में भीषण गर्मी का अलर्ट, पहाड़ों में भारी बारिश-बर्फबारी से तबाही

Follow on Google News
Weather Forecast : फिर बदलेगा मौसम, मार्च में भीषण गर्मी का अलर्ट, पहाड़ों में भारी बारिश-बर्फबारी से तबाही
नई दिल्ली। भारत इस साल मार्च महीने में बहुत ज्यादा गर्मी का सामना कर सकता है। मध्य प्रदेश में सर्दी का सीजन 28 फरवरी को खत्म हो जाएगा और 1 मार्च से गर्मी का सीजन शुरू होगा। उत्तर भारत सहित देश के कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इधर, देश की राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी व राजस्थान और आसपास के अन्य राज्यों में बारिश व ओले गिरने से मौसम खुशनुमा हो गया है। वहीं पहाड़ों में भारी बर्फबारी व बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह बाधित हो गया है। हिमाचल प्रदेश में कई जगह खराब मौसम ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।

पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल मार्च में भीषण गर्मी के असर रहेंगे। इस दौरान तापमान 38 से 40 डिग्री तक रह सकता है। मार्च के दूसरे हफ्ते से दिन और रात का तापमान असामान्य रूप से बढ़ेगा। सूत्रों के मुताबिक मार्च में भारी गर्मी की वजह से गेहूं के पैदावार पर असर पड़ेगा। 2022 में भी मार्च महीने में भारी गर्मी की वजह से गेहूं की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा था। सरकार को गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाना पड़ा था। पंजाब के 9 जिलों में आज भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और अन्य 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी है।

पश्चिमी विक्षोभ से एमपी व राजस्थान में असर

पश्चिमी-उत्तर भारत में दो मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका मध्य प्रदेश में भी असर दिखेगा। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश का भी अनुमान है। खासकर 4 मार्च से इंदौर, ग्वालियर, चंबल हिस्से में कहीं-कहीं मौसम बदला हुआ रह सकता है। इससे पहले दिन-रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। महीने के आखिरी दिन 28 फरवरी को तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कहीं-कहीं बादल भी छा सकते हैं। वहीं, 1 मार्च को भोपाल, इंदौर समेत कई शहर में दिन का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं, राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से लगातार दूसरे दिन भी बादल छाए हैं। इससे तापमान 5 डिग्री घटा है। गुरुवार को कई जगह हल्की बारिश हुई। आज भी राज्य के 10 जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी है। ये भी पढ़ें- उत्तराखंड : चमोली के माणा गांव में एवलांच, ग्लेशियर टूटने से फंसे 57 मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन में 16 को बचाया
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts