फालता में आज 285 बूथों पर वोटिंग :EVM विवाद के बाद चुनाव आयोग ने कराया रिपोल, शाम 6 बजे तक चलेगा मतदान

फालता सीट पर 29 अप्रैल को मतदान हुआ था, लेकिन कई बूथों से EVM में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई थीं। आरोप लगा कि कुछ मशीनों में भाजपा के चुनाव चिन्ह वाले बटन पर टेप चिपका दिया गया था।
Follow on Google News
EVM विवाद के बाद चुनाव आयोग ने कराया रिपोल, शाम 6 बजे तक चलेगा मतदान

पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर गुरुवार को दोबारा मतदान कराया जा रहा है। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई और शाम 6 बजे तक चलेगी। निर्वाचन आयोग ने इस बार सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। पूरे क्षेत्र में 285 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं और हर बूथ पर पहले से दोगुनी सुरक्षा तैनात की गई है।

दोबारा मतदान क्यों कराया जा रहा है?

फालता सीट पर 29 अप्रैल को मतदान हुआ था, लेकिन कई बूथों से EVM में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई थीं। आरोप लगा कि कुछ मशीनों में भाजपा के चुनाव चिन्ह वाले बटन पर टेप चिपका दिया गया था। इसके अलावा कई बूथों पर मशीनों के सही तरीके से काम नहीं करने की बात भी कही गई।

मामला बढ़ने के बाद चुनाव आयोग ने जांच कराई। जांच के दौरान तत्कालीन ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता खुद क्षेत्र में पहुंचे और कई बूथों का निरीक्षण किया। बताया गया कि करीब 60 बूथों में छेड़छाड़ जैसे संकेत मिले। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ मतदान केंद्रों पर लगे वेब कैमरों की फुटेज के साथ भी कथित तौर पर छेड़छाड़ करने की कोशिश हुई थी। इसके बाद आयोग ने पूरी सीट पर दोबारा वोटिंग कराने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें: Cockroach Janata Party: 5 दिन में 63 लाख फॉलोअर्स, इंस्टाग्राम पर BJP को दे रही टक्कर

इस बार सुरक्षा क्यों बढ़ाई गई?

पिछली बार मतदान के दौरान हुए विवाद और तनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पहले हर बूथ पर 4 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते थे, लेकिन इस बार 8 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। आयोग की कोशिश है कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हो।

मुकाबला किसके बीच?

फालता सीट पर मुख्य लड़ाई तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच मानी जा रही है। हालांकि मतदान से ठीक दो दिन पहले TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया था। इसके बावजूद उनका नाम और पार्टी का चुनाव चिन्ह EVM में बना हुआ है। इस सीट पर कुल 6 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Featured News

पहले क्या रहा है चुनावी समीकरण?

फालता सीट कभी CPI(M) का मजबूत गढ़ मानी जाती थी, लेकिन 2011 के बाद से यहां लगातार TMC जीतती आ रही है। भाजपा आज तक इस सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकी है। 2021 विधानसभा चुनाव में TMC ने यहां करीब 40 हजार वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।

फालता दक्षिण 24 परगना जिले में आती है। जिले की 31 सीटों में पिछली बार भाजपा ने 10 सीटें जीती थीं, लेकिन फालता सीट TMC के कब्जे में ही रही थी। चुनाव आयोग ने बताया है कि इस सीट के नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts