
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की बोल्ड तस्वीरें इन दिनों चर्चा का विषय बनीं हुई हैं। इन फोटोज के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्वीट्स और मीम्स की बाढ़ आ गई। वहीं कुछ इन तस्वीरों से इतना आहत हो गए कि उन्होंने एक्टर के खिलाफ ‘महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ के आरोप में FIR दर्ज करा दी है। इसी को लेकर अब फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन सामने आया है।
विवेक अग्निहोत्री ने कहां- यह स्टूपिडिटी है…
मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान विवेक अग्निहोत्री ने इस पूरे विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा, “यह बहुत ही स्टूपिड एफआईआर है। यह एक ऐसा मासला है, जिस पर बिना किसी कारण के इतना बवाल हो रहा है। प्राथमिकी में लिखा है कि महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। अब बताओ, जब महिलाओं की बोल्ड तस्वीरें सामने आती होती हैं, तो क्या इससे पुरुषों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है? यह एक ऐसा मूर्खतापूर्ण तर्क है।
मैं रूढ़िवादी सोच का समर्थन नहीं करता हूं- विवेक
फिल्ममेकर ने आगे कहा कि, हमारी संस्कृति में मानव शरीर की हमेशा सराहना की गई है। मैं कहूंगा कि मानव शरीर ईश्वर की सबसे सुंदर रचना है इसमें गलत क्या है? मुझे ऐसी चीजें पसंद नहीं हैं। यह बहुत रूढ़िवादी सोच को दर्शाता है जिसका मैं समर्थन नहीं करता।
स्वरा भास्कर- हमारे देश में इतनी मूर्खता…
रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर स्वरा भास्कर ने एक्टर का सपोर्ट करते हुए कहा कि, जिन्हें फोटो नहीं पसंद वे ना देखें। इस देश में और भी मुद्दे हैं जो असल समस्याएं हैं। दरअसल एक यूजर ने रणवीर के न्यूड फोटोशूट को लेकर शिकायत दर्ज होने की खबर को ट्वीट किया। इसी को रिट्वीट करते हुए स्वरा ने अपना बयान दिया है। स्वरा भास्कर ने लिखा है, ‘हमारे देश में इतनी मूर्खता और बेरोजगारी है।’
सुचित्रा कृष्णमूर्ति: समानता भी दोहरे मापदंड से भरी है…
वहीं एक्ट्रेस और गायक सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्वीट कर कहा, महिलाएं रणवीर सिंह की बूटी और बोल्ड फोटोशूट के एस्थेटिक्स की तारीफ कर रही हैं। यदि कोई महीला किसी पत्रिका के कवर के लिए इस तरह का फोटोशूट करवातीं तो पुरुष क्या कहते? समानता भी दोहरे मापदंड से भरी है।
मैगजीन के लिए कराया था फोटोशूट
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। जिसके बाद से ही उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। रणवीर को इन फोटोज की वजह से लोगों की खूब नाराजनी झेलनी पड़ रही है। उनके खिलाफ कई FIR भी दर्ज हो चुकी हैं। वहीं कुछ लोग रणवीर के फोटोशूट की सराहना भी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Ranveer Singh ने कराया न्यूड फोटोशूट… यूजर्स ने उड़ाया मजाक, सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बाढ़