भोपाल

रियो पुर्जिल चोटी पर चढ़ाई करेंगे भोपाल के विशाल

हिमाचल प्रदेश की दुर्गम चोटी पर चढ़ाई करने की तैयारी

कोविड महामारी ने लंग्स पर जिस तरह अटैक किया उससे लोगों पर बुरा असर पड़ा है। मैंने कोविड के दौरान इसे बहुत करीब से देखा है। एक निजी संस्था से जुड़कर कोविड महामारी की दूसरी लहर में लगभग 52 दिनों तक 18-18 घंटे तक मैंने अपनी सेवा दी और कई अपनों को अपने सामने ऑक्सीजन की कमी और शरीर को कमजोर होते देखकर जान गंवाते देखा। इसी बात को ध्यान रखते हुए मैंने यह प्रण लिया कि युवाओं को फिट रहने का संदेश दूंगा और एवरेस्ट पर चढ़ाई का फैसला लिया। यह कहना है, विशाल टाके मराठा का। विशाल युवाओं को व्यसनों से दूर रहने का संदेश देते हैं। विशाल कहते हैं, मैं 12000, 18000, 19000, 20500 फीट एवरेस्ट बेस कैंप और उसके आगे लगभग 24000 फीट की चढ़ाई सफलतापूर्वक लक्ष्य प्राप्त कर चुका हूं। अब मेरा संकल्प है कि 2024 में एवरेस्ट पर चढ़ाई करना है। उसी बात को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 2023 में 1 जुलाई को हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी रियो पुर्जिल पर सफलतापूर्वक चढ़कर प्रदेश का नाम रोशन करना चाहता हूं इसके लिए मैं काफी समय से तैयारी कर रहा हूं।

1 जुलाई को शुरू करूंगा सफर

रियो पुर्जिल हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊंची टेक्निकल प्वाइंट से खतरनाक चोटी है। यह पहली बार है कि प्रदेश से कोई पर्वतारोही इस चोटी पर जा रहा है। मैं इस माउंटेन सबमिट में जा रहा हूं और यदि सफलतापूर्वक टॉप पर पहुंचता हूं तो मप्र का पहला पर्वतारोही रहूंगा जो यह रिकॉर्ड बनाएगा। प्रदेश का कोई पर्वतारोही इस पर चढ़ने का साहस अभी तक नहीं कर पाया है। 1 जुलाई को अपना यह सफर भोपाल से शुरू करूंगा।

संबंधित खबरें...

Back to top button