बॉलीवुडमनोरंजन

वृंदावन के आश्रम में दर्शन करने पहुंचे विराट-अनुष्का, बेटी वामिका का क्यूट Video हुआ वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के फेमस कपल क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बुधवार को वृंदावन पहुंचे। कपल ने इस दौरान बाबा नीम करोली के आश्रम में दर्शन किए। इसके बाद विराट पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रमन रेती मार्ग स्थित केली कुंज में हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के यहां भी पहुंचे। इसी बीच वामिका का एक बेहद प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में क्यूट नजर आईं वामिका

वायरल हो रहे वीडियो में अनुष्का और विराट जमीन पर नीचे बैठे नजर आ रहे हैं। कपल की लाडली बेटी वामिका अपनी मां की गोद में बैठ क्यूट और शरारत भरी हरकतें करते नजर आ रही हैं। विराट-अनुष्का हाथ जोड़े हुए महाराज को प्रणाम करते दिख रहे हैं। वहीं विराट-अनुष्का की क्यूट बेटी वामिका को देख फैंस का दिल खुश हो गया है। हालांकि, वामिका का चेहरा वीडियो में छिपाया गया है।

https://www.instagram.com/reel/CnCO-dAt53l/?utm_source=ig_web_copy_link

ऑल व्हाइट लुक में नजर आईं वामिका

वीडियो में अनुष्का व्हाइट सूट, ब्लैक जैकेट, व्हाइट कैप, फ्लोरल स्कार्फ में नजर आ रही है। विराट कोहली ने ओलिव ग्रीन जैकेट, ब्लैक कैप और ट्राउजर पहना है। वहीं ऑल व्हाइट लुक में वामिका बहुत क्यूट लग रहीं है। जिसको देखने के बाद यूजर्स वामिका को एडोरेबल बता रहे हैं।

नवंबर में उतराखंड भी गया था कपल

विराट, अनुष्का और उनकी बेटी वामिका नवंबर 2022 में नैनीताल, उत्तराखंड भी गए थे। इस दौरान कपल ने वहां के फेमस मंदिरों में माथा भी टेका था। इस दौरान उन्होंने कैची धाम मंदिर की यात्रा की थी और बाद में दोनों बाबा नीम करोली के आश्रम में भी दर्शन के लिए पहुंचे थे।

चकदा एक्सप्रेस में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में दिखाई देंगी। ये फिल्म भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की लाइफ पर बेस्ड है। बता दें कि एक्ट्रेस ने पहले ही फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है, जो नेटफ्लिक्स पर डायरेक्ट-टू-ओटीटी पर रिलीज होगी।

बॉलीवुड से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button