
लीबिया की राजधानी त्रिपोली में दो विद्रोही लीबियाई चरमपंथियों समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना से लंबे समय से चल रहे राजनीतिक गतिरोध के बीच हिंसा फिर से शुरू होने की आशंका पैदा हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 140 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। उपद्रव वाले इलाकों से 64 परिवारों को बचाया गया है।
पीएम अब्दुल हामिद ने किया ये दावा
प्रधानमंत्री अब्दुल हामिद देइबाह की सरकार ने दावा किया कि ये झड़प तब शुरू हुई, जब एक समूह ने दूसरे समूह पर गोली चलाई। माना जा रहा है कि ये गोलीबारी और हिंसा प्रधानमंत्री देइबाह और उनके प्रतिद्वंद्वी प्रधानमंत्री फैथी बशागा के बीच चल रहे सत्ता संघर्ष के परिणामस्वरूप हुई है।
ये भी पढ़ें- अमेरिका में भारतीयों पर नस्लीय हमला: मेक्सिकन-अमेरिकन महिला ने दीं गालियां… मारा थप्पड़, बोली- ‘I Hate Indians’
शनिवार दोपहर तक चली हिंसक झड़प
आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता मालेक मर्सेत ने बताया कि हिंसा की नई घटना में जान गंवाने वाले दो लोगों में एक हांस्य कलाकार मुस्तफा बराका है। जिन्हें सोशल मीडिया पर मिलिशिया तथा भ्रष्टाचार का मखौल उड़ाने वाले वीडियो के लिए जाना जाता था। जबकि, एक अन्य नागरिक की मौत भी गोली लगने से हुई है।
उन्होंने बताया कि रातभर हुई झड़पों में कई नागरिक घायल हो गए और ये झड़प शनिवार दोपहर तक चलती रही। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राजधानी में अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों पर गोलाबारी की गई। इसके साथ ही एम्बुलेंस को नागरिकों को लाने से रोका गया।