
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिले के बकस्वाहा तहसील से 10 किलोमीटर दूर कछार गांव में एक हैंडपंप चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दरअसल, इस हैंडपंप से पानी के साथ-साथ आग निकल रही है। जब आसपास के इलाकों में इसका पता चला तो लोग ये नजारा देखने पहुंच गए। वहीं, ग्रामीणों में दहशत है।
हैंडपंप से क्यों निकल रही है आग ?
ग्रामीणों ने हैंडपंप से आग निकलने की जानकारी प्रशासन को दी, जिसके बाद लोगों को हैंडपंप के पास जाने से रोक दिया गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पानी के साथ मीथेन गैस निकलती है, जिसके कारण आग की लपटें निकलती हैं।
जमीन के अंदर कोई बड़ी हलचल तो नहीं…
कछार गांव निवासी राजू यादव ने बताया कि गांव में दो हैंडपंप हैं। जिनसे गांव वाले पानी भरते हैं। यहां एक खेत में लगा हैंडपंप पानी के साथ आग उगल रहा है। गांव वाले दहशत में हैं, उनका कहना है कि कहीं जमीन के अंदर कोई बड़ी हलचल तो नहीं हो रही। इस मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस और स्थानीय अधिकारियों को दी थी। जिसके बाद प्रशासनिक अमले ने आकर जांच करवाई।
ये भी पढ़ें- छतरपुर में डेढ़ साल के मासूम ने चाटा जहर, जानें क्या है मामला
हैंडपंप के पास जाने से डरते हैं ग्रामीण
ग्रामीणों का कहना है कि हैंडपंप अक्सर इस तरह से आग और पानी उगलता है। पहले भी ऐसा हुआ है। तब प्रशासन ने उसका हैंडल, अंदर का पंप और पाइप निकालकर खुला छोड़ दिया था। ग्रामीणों ने आगे बताया कि अब हैंडपंप से अक्सर आग और पानी निकलता है। जिससे लोग उसके पास जाने से डरते हैं। यहां कोई वाहन भी नहीं ले जाता। गांव के लोग हैंडपंप वाली जगह को खराब कहते हैं।
#छतरपुर: #बक्सवाहा के पास कछार गांव में आग उगल रहा हैंडपंप, पास जाने से डरते हैं ग्रामीण; देखें #वायरल_Video #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/5jkN9Y6vXI
— Peoples Samachar (@psamachar1) August 25, 2022
ये भी पढ़ें- छतरपुर : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक युवक की मौत; विदेश महिला सहित दो घायल