Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

#TGIF : विक्की कौशल पहली बार स्क्रीन पर आएंगे फैमिली एंटरटेनर के रूप में नजर, ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ के ट्रेलर को मिले 10 मिलियन व्यूज

#TGIF : विक्की कौशल पहली बार स्क्रीन पर आएंगे फैमिली एंटरटेनर के रूप में नजर, ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ के ट्रेलर को मिले 10 मिलियन व्यूज
एंटरटेनमेंट डेस्क। विक्की कौशल पहली बार फैमिली फिक्शन के साथ स्क्रीन पर नए अवतार में दिखाई देंगे। द ग्रेट इंडियन फैमिली (TGIF) के ट्रेलर को लॉन्चिंग के एक वीक के भीतर ही 10 मिलियन व्यूज मिले हैं। इससे उत्साहित विक्की कौशल कहते हैं कि- "मुझे अपने आप से ये उम्मीद थी कि मैं जल्द ही ऐसी फिल्म भी करूंगा जिसे पूरा परिवार बाहर आकर देखना पसंद करे।"

पुरानी यादों में ले जाती है TGIF

बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल 10 साल के फिल्मी कैरियर के दौरान पहली बार फैमिली एंटरटेनर फिल्म का हिस्सा बने हैं। इस अदाकार को उम्मीद है कि अपनी एक्टिंग के "कौशल" के दम पर वे सिल्वर स्क्रीन पर सक्सेस की स्टोरी लिख सकेंगे। खुद विक्की कहतें है कि ये फिल्म एक नॉस्टेलजिया की तरह है, जो खुद को उस एज में ले जाती है जब फिल्में देखने के लिए पूरी फैमिली एक साथ थिएटर जाती थी।

फिल्म को लेकर "हाई" है "जोश"

विक्की का इस फिल्म को लेकर जोश "हाई" है। उनका दावा है कि TGIF के रूप में उन्हें अपने कंफर्ट जोन की फिल्म मिली और इसे करने के दौरान उन्हें वैसे ही इमोशन्स और फीलिंग्स से रूबरू होने का मौका हुआ जैसे वे एक परिवार में रहकर ग्रो कर रहे हों। विक्की कहते हैं की अपनी किशोरावस्था में वे परिवार के साथ थिएटर में जाते थे। इस दौरान ऐसी फिल्में देखते थे, जिसका सभी एक साथ आनंद ले सकते थे। वे जोड़ते हैं कि ऐसी फिल्मों का इंतजार मेरे परिवार के लिए एक इवेंट बन जाता था। अब इस एक्टर को उम्मीद है कि उनकी नई पिक्चर 22 सितंबर को रिलीज के साथ ही ऐसी फैवरेट फिल्म लिस्ट का हिस्सा बन जाएगी, जिसे ऑल टाइम फेमिली फेवरेट में शुमार किया जा सकता है। अभिनेता को उम्मीद है कि TGIF लोगों के दिलों को छूने के साथ एक खूबसूरत संदेश भी देगी। ये भी पढ़ें- एक्शन, ड्रामा और थ्रिल से भरी फिल्म Jawan का ट्रेलर रिलीज… डिफरेंट लुक्स में दिखे शाहरुख खान, टूट सकते हैं सारे रिकॉर्ड
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts