इंदौरमध्य प्रदेश

पति अपनी पत्नी की बातें करता था रिकॉर्ड, शादी के डेढ़ वर्ष बाद 50 लाख रुपए मांगे; ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

हेमंत नागले, इंदौर। इंदौर के महिला थाना पलासिया पर पीड़िता ने अपने पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ससुराल पक्ष द्वारा उससे दहेज के लिए 50 लाख रुपए की मांग की गई। वहीं, आरोपी पति शादी के डेढ़ वर्ष तक महिला पर शक करता था और उसकी बातें रिकॉर्ड करता था। जब पत्नी को यह सभी जानकारी लगी तो उसने इस बारे में अपने पति से बातचीत भी की, जिसके बाद आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट भी की। ससुराल द्वारा लगातार दहेज के लिए परेशान करने के बाद पीड़ित महिला ने आरोपी पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया गया है।

क्या है मामला ?

महिला थाना जांच अधिकारी रूपाली भदौरिया ने बताया कि पीड़िता की शादी 27 जनवरी 2022 को अश्विनी मानधनिया से हुई थी। पूरी शादी हिंदू रीति रिवाज से कराई गई थी और दोनों ही पक्ष इस शादी के लिए राजी थे, लेकिन शादी के डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद ससुराल पक्ष जहां पीड़िता से दहेज मांगने लगा, वहीं आरोपी पति महिला की बातें रिकॉर्ड करता था। जिस कारण दोनों का विवाद भी होता था। महिला के साथ मारपीट किए जाने के बाद महिला ने पुलिस की शरण ली है।

पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर था, इसलिए हैक कर लिया मोबाइल

फरियादी का पति अश्विनी मानधनिया सॉफ्टवेयर इंजीनियर था, इस कारण से उसने महिला के मोबाइल में ऐसा सॉफ्टवेयर डाल दिया था जिससे कि वह उसकी सभी बातें रिकॉर्ड करता था और अपने ही मोबाइल पर सुन लेता था, जिसकी जानकारी पीड़िता को कई बार लगी चुकी थी। दोनों के बीच मोबाइल हैक करने को लेकर भी विवाद हुए। आरोपी पति अपनी पत्नी पर चरित्र शंका भी करता था, जिस कारण से आरोपी ने कई बार पीड़िता के साथ मारपीट भी की। पीड़ित द्वारा आरोपी पति अश्विनी मानधनिया, सरिता और अशोक के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित मारपीट का मामला भी दर्ज कराया है।

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button