PlayBreaking News

वेदांता पॉवर प्लांट हादसा :एक और श्रमिक ने दम तोड़ा, अब तक कुल 24 मौत

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पॉवर प्लांट में हुए विस्फोट में घायल हुए एक और श्रमिक की रविवार को मौत हो गई जिससे इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है।
Follow on Google News
एक और श्रमिक ने दम तोड़ा, अब तक कुल 24 मौत

रायपुर। सक्ती के वेदांता पॉवर प्लांट में हुए विस्फोट में घायल एक और श्रमिक ने रविवार को दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि 11 अन्य लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है और इनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है। 

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में मौत

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र निवासी मनीष कुमार की तड़के रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। 24 मृतकों में पश्चिम बंगाल के सात, छत्तीसगढ़ के पांच, झारखंड के चार, उत्तर प्रदेश के चार तथा बिहार और मध्य प्रदेश के दो-दो श्रमिक शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि 11 घायलों में से छह रायगढ़ के जिंदल अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि बालाजी मेट्रो अस्पताल में दो और एपेक्स अस्पताल, रायगढ़ में दो मरीज भर्ती हैं। एक अन्य श्रमिक का इलाज रायपुर के श्री शंकरा अस्पताल में किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: अनूपपुर में गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर : इंजन के नीचे दबकर 4 दोस्तों की मौत, गिट्टी लेने जा रहे थे युवक

दो घायलों की स्थिति गंभीर

अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल में भर्ती 11 घायलों में से से दो की हालत गंभीर है। हालांकि अन्य घायलों की स्थिति को लेकर अधिकारियों को उम्मीद है कि उनकी हालत में सुधार होगा। उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल को सिंघीतराई गांव स्थित वेदांता लिमिटेड के पॉवर प्लांट में बॉयलर से टरबाइन तक उच्च दबाव की भाप ले जाने वाली इस्पात की एक 'ट्यूब' में विस्फोट हुआ था, जिससे कई श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए थे। चार कर्मियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि नौ अन्य ने घटना के तुरंत बाद दम तोड़ दिया। 

दो कर्मियों ने शनिवार को तोड़ा था दम

अस्पतालों में भर्ती सात और घायल कर्मियों की 15 अप्रैल को मौत हो गई थी जबकि रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती एक अन्य श्रमिक ने 16 अप्रैल को दम तोड़ दिया था। अस्पतालों में भर्ती दो और कर्मियों की शनिवार को मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत प्रबंधन के 10 लोगों के खिलाफ डभरा थाने में FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई शुरुआती जांच में सामने आई गंभीर लापरवाही के आधार पर की गई है। 

ये भी पढ़ें: नवा रायपुर में तेज रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराकर उछली कार, हादसे के बाद युवक फरार

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts