PlayBreaking News

नए वैरिएंट पर वैक्सीन बेअसर, क्या आएगी कोरोना की चौथी लहर? देश में एक्टिव केस 1326, अब तक 14 की मौत

Follow on Google News
नए वैरिएंट पर वैक्सीन बेअसर, क्या आएगी कोरोना की चौथी लहर? देश में एक्टिव केस 1326, अब तक 14 की मौत
नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। एक्टिव केस की संख्या 1326 पहुंच गई है, जबकि अब तक 14 मौतें हो चुकी हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि नया वैरिएंट मौजूदा वैक्सीन पर असर नहीं दिखा रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि चौथी लहर अगर आती भी है, तो वह ज्यादा लंबी या जानलेवा नहीं होगी।

एक्टिव केस 1326, मौतें बढ़कर 14 हुईं

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ते दिख रहे हैं। देश में फिलहाल 1326 एक्टिव केस हैं और अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 6 मौतें हुई हैं। कई राज्यों में नए मामले और मौतों की खबरें चिंता का विषय बन गई हैं।

नया वैरिएंट वैक्सीन से नहीं रुक रहा

विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा वैक्सीन नए वैरिएंट पर बेअसर है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के बावजूद सावधानी जरूरी है, क्योंकि यह पूरी तरह से इम्यूनिटी नहीं दे रहा है। हालांकि, यह शरीर को वायरस से लड़ने में कुछ हद तक मदद जरूर करता है। 2022 के बाद कई बार केस बढ़े हैं, लेकिन स्थिति गंभीर नहीं बनी। उनका मानना है कि इस बार भी बहुत ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है।

चौथी लहर आई तो 28 दिन तक रह सकती है

यदि कोविड की चौथी लहर आती है, तो उसका प्रभाव अधिकतम 21 से 28 दिनों तक रह सकता है। यह दूसरी लहर जितनी जानलेवा नहीं होगी।

भारत में मिले चार नए वैरिएंट

भारत में चार नए वैरिएंट मिले हैं, जिनकी पहचान दक्षिण और पश्चिम भारत में हुई है। ये वैरिएंट  LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 हैं। ये नए वैरिएंट मौजूदा वैक्सीन को बाईपास कर सकते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।

देशभर से कोरोना के मामलों की ताजा स्थिति

जम्मू-कश्मीर दो नए मामले सामने आए हैं। दोनों मरीज केरल के रहने वाले हैं और श्रीनगर के गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। महाराष्ट्र (ठाणे) में 67 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की भी शिकायत थी। 25 मई को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे वैक्सीनेटेड नहीं थे। एक महिला और एक 21 वर्षीय युवक की भी मौत ठाणे में हुई है। चंडीगढ़ में UP के रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई। वे लुधियाना में काम करते थे। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें चंडीगढ़ रेफर किया गया। टेस्ट रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। राजस्थान (जयपुर) में 26 मई को दो मौतें दर्ज की गईं। एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर मृत मिला, जिसकी रिपोर्ट बाद में पॉजिटिव निकली। दूसरी मौत 26 वर्षीय युवक की हुई, जो पहले से टीबी का मरीज था। वहीं, कर्नाटक (बेंगलुरु) 84 वर्षीय बुजुर्ग की 17 मई को मौत हुई। उनकी मौत मल्टी ऑर्गन फेल्योर से मौत हुई, 24 मई को कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आई। केरल अब तक दो मौतें दर्ज की गई हैं, दोनों कोविड संक्रमण की वजह से हुईं।  
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts