सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, विरोध करने निकलीं सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आज जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में बनी एक मस्जिद के ढांचे को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को सील कर दिया गया और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना रहा। बताया जा रहा है कि कलेक्ट्रेट यानी जिलाधिकारी (DM) कार्यालय के कैंपस में बनी इस मस्जिद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच जिला प्रशासन ने आज मस्जिद के ढांचे को हटाने की कार्रवाई की।
पहले से तैनात थी भारी पुलिस फोर्स
बुलडोजर कार्रवाई से पहले प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। इलाके में बैरिकेडिंग की गई और आम लोगों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया, ताकि किसी भी तरह की स्थिति को संभाला जा सके। पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर को मौके पर लाया गया और मस्जिद के ढांचे को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही।
आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले में 10 जगह छापेमारी
विरोध करने निकलीं सांसद इकरा हसन
मस्जिद पर बुलडोजर चलाए जाने का विरोध करने के लिए समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन भी मौके पर जाने की कोशिश कर रही थीं। हालांकि, पुलिस ने उन्हें उनके घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी। इकरा हसन को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उन्हें घर से निकलने से रोक दिया गया, जिसके चलते वह प्रशासन की कार्रवाई का मौके पर जाकर विरोध नहीं कर सकीं।
लंबे समय से चल रहा था विवाद
कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित इस मस्जिद को लेकर काफी समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। प्रशासन की ओर से की गई आज की कार्रवाई इसी विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इलाके में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा गया।
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसे में ITBP DIG परमिंदर सिंह और ड्राइवर की मौत, कई घायल
कार्रवाई के बाद बढ़ी सियासी हलचल
मस्जिद ढहाए जाने और सांसद इकरा हसन को हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद मामला राजनीतिक रूप से भी गरमा गया है। प्रशासन की कार्रवाई को लेकर अब सियासी प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है। सहारनपुर में हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई और उससे जुड़े विवादों को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।



















